Breaking News :
>>देवभूमि पत्रकार यूनियन का पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान>>एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश>>शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक>>क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे सीरीज>>प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : महाराज>>खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए : मुख्य सचिव>>भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने>>ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत>>राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो-दो दिन विधानसभाओं में प्रवास के दिए निर्देश>>एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना : डाॅ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान>>युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प>>एटीएम से एसी का आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार>>एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : डाॅ. धन सिंह रावत>>मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की>>सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : रेखा आर्या>>“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, फिल्म ने अब तक कमाए करीब 17.25 करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

स्वच्छ देवभूमि एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में आगे आए युवा पीढ़ी : ललित जोशी

कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 28 मई 2026, देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज देहरादून एवं उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून के विद्यार्थियों द्वारा यूथ फाउंडेशन एवं माय भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार रोड स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद एवं यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को समाज सेवा, स्वच्छता एवं नशा मुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशा मुक्ति एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में माय भारत टीम से उपनिदेशिका मोनिका नांदल, स्वंय सेवक आशीष सगोई, अभिषेक राणा, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे. एस. नेगी सहित विभिन्न संस्थानों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में युवाओं से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!