Breaking News :
>>देवभूमि पत्रकार यूनियन का पत्रकारिता दिवस पर भव्य आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान>>एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश>>शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक>>क्राइम थ्रिलर ‘राख’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे सीरीज>>प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : महाराज>>खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जाए : मुख्य सचिव>>भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने>>ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खेत में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत>>राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो-दो दिन विधानसभाओं में प्रवास के दिए निर्देश>>एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना : डाॅ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान>>युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प>>एटीएम से एसी का आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार>>एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी : डाॅ. धन सिंह रावत>>मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की>>सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी : रेखा आर्या>>“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, फिल्म ने अब तक कमाए करीब 17.25 करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 28 मई 2026, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के संतला देवी में नून नदी पर प्रस्तावित झील निर्माण की कागजी कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि झील निर्माण के दौरान पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या के समाधान को भी प्राथमिकता दी जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोटर मार्गों के सुधारीकरण, डामरीकरण एवं नए मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहस्त्रधारा बायपास से बगलाधोरण मोटर मार्ग, क्यारा-धनौल्टी मार्ग, छमरौली से डोमकोट मोटर मार्ग तथा बाटाघाट-पुरकुल-मालसी-सरोना-बोंठा मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कामाख्या मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित ब्रिज निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान लोक निर्माण विभाग ईई राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई पी.एल नौटियाल, सहायक अभियंता सिंचाई मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!