Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में युवाओं को दो करोड़ टैबलेट व स्मार्टफोन म‍िलने का रास्ता साफ

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, लखनऊउत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में लोक कल्याण संकल्‍प पत्र को पूरा करने में जुटी है। ज‍िसके तहत योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने कैबिनेट बैठक में युवाओं को अगले 5 वर्षों के दौरान दो करोड़ टैबलेट/स्मार्टफोन देने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना से युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष क‍िया जा सकेगा।

विधान सभा चुनाव से पूर्व जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने इसकी घोषणा की थी। योजना के क्रियान्वयन के बारे में सोमवार को शासनादेश जारी होने की संभावना है। दो करोड़ टैबलेट/स्मार्टफोनदेने के लिए आपूर्तिकर्ता कंपनियों के चयन की खातिर सरकार नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करेगी। वहीं अपने पिछले कार्यकाल के दौरान स्मार्टफोन और टैबलेट पाने से वंचित रह गए 5.38 लाख युवा छात्रों को भी सरकार यह सौगात देने जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में युवाओं को बांटने के लिए 17.7 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट की आपूर्ति के लिए चयनित कंपनियों को आर्डर दिया था। इनमें 7.2 लाख टैबलेट और 10.5 लाख स्मार्टफोन शामिल थे। स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए लगभग 38 लाख युवा छात्रों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। सरकार ने तय किया था कि उच्च शिक्षा से जुड़े स्नातक, परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों को ही स्मार्टफोन व टैबलेट दिए जाएंगे।

आपूर्तिकर्ता कंपनियों ने बीती 31 मार्च तक इसमें से 5.93 लाख स्मार्टफोन और 6.93 लाख टैबलेट की आपूर्ति कर दी थी जिन्हें इस बीच छात्रों को बांट भी दिया गया है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चयनित कंपनियों को बचे हुए 1.81 लाख टैबलेट और 3.57 लाख स्मार्टफोन की आपूर्ति के लिए कंपनियों से कहा गया है। इनकी आपूर्ति होते ही उन्हें छात्रों को बांट दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!