Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
उत्तराखंड

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित- रेखा आर्या

सोमेश्वर /अल्मोड़ा: राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत सोमेश्वर विधानसभा के स्याहीदेवी मंडल के शक्ति केंद्र रमड़ा, डांगीखोला, गुरना एवं कयाला में शक्ति केंद्र सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इन सम्मेलनों में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रदेश की 26 वर्षों की विकास यात्रा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा हमारे पूर्वजों के सपनों, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और प्रदेशवासियों के संकल्प का परिणाम है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंच रही है और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रत्येक गांव, बूथ और परिवार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यकर्ताओं का समर्पण, जनता के बीच निरंतर संपर्क और सरकार के कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। इसके लिए अभी से संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भी ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।सम्मेलनों के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर पर पार्टी की पहुंच मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आह्वान भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, स्याहीदेवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, सुंदर राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल, वीरेंद्र चिलवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, नवीन आर्या, आशु बिष्ट (पहाड़ी आमा), राहुल खोलिया, भूपेंद्र भोज, गोपाल खोलिया, प्रकाश डांगी, अर्जुन बिष्ट, हेम चंद जोशी, ललित तिवारी, नरेंद्र बिष्ट, कमल गिरी, जोगा डांगी, गणेश अधिकारी, रोहित रावत, बहादुर सिंह बिष्ट, प्रकाश जीना सहित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.