Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप

“”राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का महाअभियान: अल्मोड़ा भाजपा जिला कार्यशाला में जुटे दिग्गज, कार्यकर्ताओं में भरा जोश।”

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसेवा को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला में संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने, सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मंथन करते हुए आगे की कार्ययोजना तैयार की गई।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘सेवा ही संगठन’ और ‘अंत्योदय’ की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में जुटने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पाण्डेय, दर्जा मंत्री गोविन्द पिल्खवाल, वरिष्ठ नेता कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला और बिट्टू कर्नाटक, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत समेत जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!