Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
बिज़नेस

Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक

15.65 रुपये तक पहुंचा शेयर

नई दिल्ली। शेयर बाजार में सोमवार को दबाव के बीच टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 3 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 15.65 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इससे निवेशकों का ध्यान एक बार फिर Vi के स्टॉक पर गया है।

वोडाफोन आइडिया का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 15.01 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 15.09 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज करते हुए 15.65 रुपये तक पहुंच गया। बाजार के जानकारों के मुताबिक, तकनीकी चार्ट पर भी स्टॉक फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।

ब्रांड में बड़े बदलाव की तैयारी

वोडाफोन आइडिया इन दिनों अपने ब्रांड को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में अपने लोगो में बदलाव किया है। नए डिजाइन में लोगो के खास पीले डॉट को ‘i’ के नीचे से हटाकर ऊपर किया गया है और इसे 3D स्फीयर का रूप दिया गया है।

कंपनी ने संकेत दिया है कि लोगो में किया गया यह बदलाव महज डिजाइन परिवर्तन नहीं है, बल्कि Vi के बड़े ब्रांड ट्रांसफॉर्मेशन की शुरुआत है। कंपनी जल्द ही इस बदलाव को लेकर अपना नया कैंपेन भी सामने लाने वाली है।

कैंपेन में नजर आएंगे शाहरुख खान

Vi के आगामी कैंपेन ‘Vi बदल रहा है… तैयार रहिए’ में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दिखाई देंगे। कंपनी का कहना है कि शाहरुख खान के साथ जुड़ाव उसके नए चरण की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

क्या 20 रुपये तक पहुंच सकता है शेयर?

वोडाफोन आइडिया के शेयर ने करीब तीन महीने पहले लगभग 21 महीने के अंतराल के बाद 15 रुपये का स्तर पार किया था। अब कुछ बाजार जानकारों की नजर इसके अगले संभावित लक्ष्य पर है और उनका अनुमान है कि स्टॉक आगे चलकर 20 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है।

हालांकि, जानकार यह भी मानते हैं कि शेयर की तेजी लगातार एकतरफा रहने की संभावना कम है। बीच में मुनाफावसूली या अन्य कारोबारी दबाव के चलते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को शेयर में तेजी के साथ जुड़े जोखिमों पर भी नजर रखनी होगी।

Loading

error: Content is protected !!