Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

पहाड़ों की रानी मसूरी में 27 से 30 दिसम्बर 2023 तक आयोजित किया जाएगा “विन्टरलाईन कार्निवाल”, पढ़िए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनाने व व्यवस्थित रूप से किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को किया निर्देशित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में इस वर्ष विन्टरलाईन कार्निवाल को 27 से 30 दिसम्बर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। ‘मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल’ को आकर्षक भव्य बनाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। कार्यक्रम में साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष आईटीबीपी, सीआरपीएफ एवं होमगार्ड का बैंड के साथ ही अलग-2 राज्यों के लोक कलाकार अपने-2 राज्यों की पारम्परिक शैली में लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। स्टार नाईट, जागर, सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। इसके अतिरिक्त नेचर वॉक, हेरिटेज वॉक, नेचर फोटोग्राफी, ट्रैकिंग , बर्डवाचिंग कार्यक्रम, जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट, बॉली बॉल, कराटें, स्केटिंग, रॉक क्लाईमिंग के साथ ही फूड स्टॉल आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनाने व व्यवस्थित रूप से किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर समुचित साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थायें सुचारू रखी जायें इसके लिए सभी तैयारियाँ पहले की कर ली जाए। उन्होंने पुलिस को पार्किंग, यातायात प्लान, सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए तथा कार्यक्रम से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल को भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों से अनुरोध किया कि 27 से 30 दिसम्बर 2023 तक पहाड़ों की मसूरी में आयोजित होने वाले “मूसरी विन्टरलाईन कार्निवाल’’ में पहुँचकर स्थानीय कला, संस्कृति का भोजन का लुप्त उठायें।

27 दिसम्बर 2023 के कार्यक्रम :

27 दिसम्बर 2023 को कार्यक्रम की श्रृंखलाओं में प्रातः 8ः30 बजे कैमल बैक रोड पर बर्ड वॉक (जबरखेत रिर्जव), 3 बजे लैण्डोर बाजार में हरिटेज वॉक।
कार्यक्रम गाँधी चौक में : अपरान्ह 12:00 बजे सर्वे ग्राउण्ड से लाईब्रेरी चौेक तक शोभा यात्रा, अपरान्ह 2ः30 बजे लाईब्रेरी चौक पर आईटीबीपी बैंझ की प्रस्तुति, अपरान्ह 2ः45 बजे सीआरपीएफ बैण्ड की प्रस्तुति। अपरान्ह 3:00 बजे छोलिया डांस की प्रस्तुति (छोलिया ग्रुप पिथौरागढ़ द्वारा), अपरान्ह 03ः15 बजे जनजाति लोक कला समिति चकराता द्वारा जौनसारी लोक कला की प्रस्तुति, अपरान्ह 03ः30 बजे मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल महोत्सव तथा मसूरी फूड फेस्टिवल का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया जाएगा।
रात्रि 8:00 बजे गढ़वाल टैरेस में स्टार गेजिंग कार्यक्रम तथा नगर पालिका परिषद के टाउन हाल में सायं 7:00 बजे से पदमश्री श्रीमती बंसती बिष्ट की प्रस्तुति तथा रात्रि 8:00 बजे लोक कलाकार रेशमा शाह की प्रस्तुति।

28 दिसम्बर 2023 के कार्यक्रम :

28 दिसम्बर 2023 को प्रातः 9:00 बजे से जबरखेत नेचर रिजर्व में नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता/नेचर वॉक/बर्ड वाचिंग। प्रातः 10:00 बजे विन्टेज कार रैली देहरादून से मसूरी तक। प्रातः 10:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट।
प्रातः 11:00 बजे आईटीबीपी द्वारा रॉक क्लाईमिंग, (गढवाल टैरेस के आपोजिट), रात्रि 8:00 बजे स्टार गेजिंग गढवाल टेरेस।
कार्यक्रम गाँधी चौक में : प्रातः 11:00 बजे रिहा बैण्ड की प्रस्तुति, अपरान्ह 12:00 बजे तमाशा बैण्ड की प्रस्तुति, सायं 4:00 बजे आईटीबीपी बैण्ड की प्रस्तुति।
लण्ढौर में : प्रातः 11:00 बजे सर्वे ग्राउण्ड, लण्ढौर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, अपरान्ह 12:00 बजे सोनल वर्मा ग्रुप द्वारा भरत नाट्यम, अपरान्ह 1:00 बजे से रीता भण्डारी ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।
शहीद स्थल पर: अपरान्ह 1:00 बजे से अनिल घिल्डियाल ग्रुप द्वारा तीलू रौतेती नृत्य, अपरान्ह 2:00 बजे प्रमिला नेगी ग्रुप द्वारा झुमेलो नृत्य प्रस्तुति, अपरान्ह 3:00 बजे स्वजन शिक्षा समिति पर्यटन घाटी जौनपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।
टाउन हॉल में : सांय 7;00 बजे स्टॉर नाईट में फ्यूजन बैण्ड की प्रस्तुति, रात्रि 9:00 बजे इन्दर आर्य ग्रुप द्वारा संगीतमय प्रस्तुति।

29 दिसम्बर 2023 के कार्यक्रम :

29 दिसम्बर प्रातः 9:00 बजे से हाथीपॉंव में नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता/ट्रेकिंग/बर्ड वाचिंग (ट्रेकरूट क्लाउडस एण्ड ज्वाला देवी), प्रातः 10:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट।
गाँधी चौक में : प्रातः 11:00 बजे वोमानिया बैंड की प्रस्तुति, अपरान्ह 12:00 बजे राघव बैण्ड की प्रस्तुति, सायं 4:00 बजे होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति (लाईब्रेरी चौक),
गढवाल टैरेस में : प्रातः 10:00 बजे से स्केटिंग प्रतियोगिता, अपरान्ह 12:00 बजे से रोट्रेक्ट ब्लब मसूरी द्वारा ट्रेज़र हंट कार्यक्रम, सांय 4:00 बजे आईटीबीपी द्वारा मार्शल आर्ट की प्रस्तुति। रात्रि 8:00 बजे स्टार गेजिंग।
शहरी स्थल पर : अपरान्ह 1:00 बजे तिब्बतप सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा प्रस्तुति, अपरान्ह 2:00 बजे जय श्री नारायण क्लब मसूरी द्वारा गढवाल संस्कृति लोक कला की प्रस्तुति, अपरान्ह 3:00 बजे मीना बोहरा द्वारा संगीतमय प्रस्तुति।
टाउन हॉल नगर पालिका परिषद मसूरी में :
सांय 7:00 बजे से गढ़वाली नाईट में प्रियंका मेहर ग्रुप द्वारा प्रस्तुति तथा रात्रि 8ः30 बजे से विक्की चौहान द्वारा प्रस्तुति।

29 दिसम्बर 2023 के कार्यक्रम :

30 दिसम्बर 2023 को प्रातः 9:00 बजे चार दुकान से सिस्टर बाजार तक ट्रेकिंग/बर्ड वाचिंग, प्रातः 10:00 बजे से साईकिल रिले देहरादून से मूसरी, प्रातः 10:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट।
गाँधी चौक पर : प्रातः 11:00 बजे फ्यूजन बैण्ड प्रस्तुति, अपरान्ह 12:00 बजे मनोज सागर गु्रप द्वारा रामछोल प्रस्तुति, अपरान्ह 1:00 बजे द स्टेज इज ऑल योरर्स,
गढ़वाल टैरेस में : फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, रात्रि 8:00 बजे स्टॉर गेजिंग,
शहीद स्थल पर : अपरान्ह 1:00 बजे से गढ़वाल सभा मसूरी द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति, अपरान्ह 2:00 बजे प्रदीप भण्डारी ग्रुप द्वारा जीतू बग्ढवाल कार्यक्रम की प्रस्तुति, सांय 4:00 बजे समापन एवं अभिनंदन समारोह।
टाउन हॉल नगर पालिका परिषद मसूरी में : सांय 7:00 बजे से फ्यूजन बैण्ड पांडवास द्वारा प्रस्तुति तथा रात्रि 9 बजे से रैप नाईट में यूके रैप बॉय द्वारा प्रस्तुति।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!