Breaking News :
>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार>>इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज>>सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल>>मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ>>सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम>>बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या>>देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
उत्तराखण्डदेहरादून

आईडीपीएल वासियों के संघर्ष में साथ दूँगा : हरीश रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 जुलाई 2023, ऋषिकेश। आईडीपीएल में आवास ध्वस्त करने की प्रशासन की कार्रवाई पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया सरकार यह जमीन गुजरात के एक उद्योगपति को देना चाहती है। आरोप लगाया कि प्रदेश की धामी सरकार उद्योगपति के दबाव में भवनों पर बुलडोजर चला रही है। पूर्व सीएम बोले कि किसी भी स्थानीय निवासी पर डंडा और भवन पर बुलडोजर चला, तो कांग्रेस आंदोलन में साथ खड़ी होगी। महीनेभर से आईडीपीएल से आवास खाली कराने के विरोध में चल रहे आंदोलन में सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आईडीपीएल को बचाने के लिए साझा लड़ाई की जरूरत है। आंदोलनकारियों को अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठन को भी साथ लाना होगा।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यहां लोग कब्जा करके नहीं बैठे हैं, बल्कि सरकार की इजाजत से वहां निवास कर रहे हैं। बोले, स्थानीय लोगों के पास घर बचाने का सिर्फ एक ही रास्ता है कि वह साझी लड़ाई की रणनीति बनाएं। सरकार के अन्याय के खिलाफ कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूरा ऋषिकेश आईडीपीएल के साथ खड़ा होगा, तो उन्हें समझ आएगी। पूछा, आखिर मंत्री अग्रवाल इस अन्याय के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं। भरी बरसात में स्थानीय लोगों को बेघर करने की कार्रवाई पर वह क्यों चुप्पी साधे हैं। कहा कि कांग्रेस के विधायक सरकार को आईडीपीएल बचाने को लेकर पत्र लिखेंगे। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, विजयपाल सिंह रावत, संदीप कुमार, सुनील रामेश्वरी चौहान, उर्मिला, हेमंत, सूरज, जसवंत रावत, एनएच सिंह, सहजल शर्मा, आरती, विमला, सरिता आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!