Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
सम्पादकीय

रिश्ते के लिए अमेरिका फड़फड़ा रहा या चीन ?

साभार : श्रुति व्यास
आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 जुलाई 2023, देहरादून। अमेरिका के मंत्री, कूटनीतिज्ञ एक के बाद एक लाइन लगाकर चीन जा रहे हैं। सबसे पहले विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गए। उनके पीछे वित्त मंत्री जैनेट येलेन गई। फिर राष्ट्रपति बाईडन के जलवायु मामलों के विशेष दूत जान कैरी भी बीजिंग पहुंचे।
सभी का मकसद रिश्तों में आई खटास को कम करना था। परंतु इन सबसे जितना शोर हुआ उससे कहीं अधिक शोर सौ साल की उम्र के पूर्व विदेश मंत्री हैनरी किसिंजर की चीन यात्रा से है। एक वजह यह है कि चीन में किसिंजर का स्वागत अमेरिकी प्रशासन के आला मंत्रियों से ज्यादा गर्मजोशी से हुआ। बाकियों के स्वागत में गर्मजोशी नाम के लिए भी नहीं थी लेकिन चीन के विदेश मंत्रालय ने न केवल बयान जारी कर दोनों देशों के रिश्तों में हैनरी किसिंजर के योगदान को याद किया बल्कि उनकी जम कर तारीफ भी की। चीन ने कहा ‘‘चीन के प्रति अमरीका की नीति को किसिंजर की कूटनीतिक बुद्धिमत्ता और निक्सन के राजनैतिक साहस की जरूरत है।”

किसिंजर मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री ली शांगफू से मिले। यह मुलाकात भी चीन द्वारा किसिंजर को दिए जा रहे सम्मान और महत्व की सूचक थी। पिछले ही महीने चीन ने सिंगापुर में एक फोरम की बैठक के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन के ली से मुलाकात के अनुरोध को नामजूंर किया था। चीन का कहना थधा कि अमरीका ने जब ली पर प्रतिबंध लगा रखे हैं तो वे क्यों मिले!

किसिंजर अपनी मर्जी से चीन गए हैं। वे अमरीकी सरकार के प्रतिनिधि नहीं हैं – कम से आधिकारिक तौर पर तो नहीं – और यह भी एक वजह है कि उनका चीन ने शानदार स्वागत किया। अभी यह साफ नहीं है कि वे राष्ट्रपति शी जिंनपिंग से मिलेंगे या नहीं। चीन की सरकारी न्यूज एजेन्सी शिन्हुआ के अनुसार, शी जिनपिंग और किसिंजर की आखिरी मुलाकात बीजिंग में 2019 में हुई थी। उस समय शी ने किसिंजर को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि ‘‘वे आने वाले कई सालों तक स्वस्थ रहें और चीन और अमरीका के रिश्तों को बेहतर बनाने में अपना योगदान देते रहें”।

अमेरिका और चीन इस समय एक-दूसरे को आंखें दिखा रहे हैं। ऐसे समय में किसिंजर की चीन यात्रा के कई निहितार्थ हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से यह एक प्रतीकात्मक पहल है। चीन चाहता है कि अमेरिका उसे अपने बराबर की ताकत के रूप में स्वीकार करे। अमरीका को यह मंजूर नहीं है। किसिंजर और ली की मुलाकात से चीन ने अमेरिका को संदेश भेजा है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधा संवाद तब तक नहीं होगा जब तक अमेरिका चीन पर से प्रतिबंध नहीं हटा लेता। अपनी पिछली चीन यात्रा के दौरान ब्लिंकन ने बीजिंग से अनुरोध किया था कि संवाद के चैनल को खोला जाए परंतु चीन ने उस बात को खारिज किया। किसिंजर और ली की मुलाकात के बारे में चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है-“अमेरिका के कुछ लोगों की इस बात के लिए आलोचना की गई है कि वे चीन की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए आधा रास्ता चलकर आने को तैयार नहीं हैं”।बयान में यह भी कहा गया है कि मित्रवत संवाद के लिए जरूरी वातावरण समाप्त हो गया है।

सवाल है रिश्ते ठिक करने के लिए चीन फडफड़ा रहा है या अमेरिका? ध्यान रहे बीजिंग जाने की शुरूआत ब्लिंकन से हुई थी और उसके लिए चीन की संवाद शुरू करने की पहल थी। तो उसके तमाम पहल अमेरिका की और से है या चीन की तरफ से? सबसे बड़ी बात यूक्रेन मामले में रूस-चीन चीन की साझेदारी की हकीकत में अमेरिका और योरोप कैसे और कितनी पहले कर सकता है? सो संभव है कि दोनों तरफ से रास्ता निकालने की कूटनीति होती हुई हो। अमेरिका अपने मंत्रियों और किसिंजर जैसे गैर-आधिकारिक प्रतिनिधियों को एक के बाद एक चीन भेजकर संदेश दे रहा है कि वह चीन से बातचीत फिर से शुरू करने के लिए इच्छुक है। आखिर किसिंजर सौ साल की उम्र में आधी दुनिया को पार कर चीन गए हैं तो कोई तो बात है!

दोनों पक्षों का मानना है कि आधिकारिक संवाद की बहाली से राह खुलेगी।दरअसल अमेरिका बाईडन के रहते हुए ही चीन के साथ संबंध बेहतर करने के बारे में सोच सकता है। अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन में वापिस पहुंचते हैं तो यह कहना मुश्किल है कि उनकी और उनके प्रशासन की चीन के साथ संबंधों को सामान्य करने में कितनी  इच्छा होगी?  उनकी शायद ही कोई खास दिलचस्पी नहीं होगी।उनके एजेंडे में अमेरिका को ग्रेट बनाना है और उसमें चीन ही टारगेट बनता है।
अमेरिकी संसद की प्रतिनिधी सभा की तत्कालीन स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताईवान यात्रा और उसके बाद अमेरिका के आकाश में तैरते चीनी गुब्बारों ने दोनों देशों के संबंधों में खटास पैदा की थी। वह पिछले एक साल से जस की तस है। अब दोनों देश जलवायु परिवर्तन की भारी समस्या से  एक-दूसरे से बातचीत करने को तैयार हुए है तो यह कुल मिलाकर वैश्विक परिवेश की जरूरत में एक शुभ लक्षण है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *