Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेश

WHO ने किया अलर्ट, आने वाले महीनों में दुनिया में तेजी से फैलेगा डेल्टा वैरिएंट

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जुलाई २०२१, गुरुवार, नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्ल्यूएचओ ने कोरोना महामारी को लेकर दुनिया के सभी देशों को एक बार फिर से चेतावनी जारी की है।

डब्ल्यूएचओ ने ने कहा है कि आने वाले महीनों में कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैलेगा। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना का वैरिएंट अब लगभग 100 देशों में मौजूद है और साछ चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वैरिएंट वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का प्रमुख वैरिएंट बन जाएगा।

अपने COVID-19 वीकली एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट में WHO ने कहा कि 96 देशों ने डेल्टा वेरिएंट के मामलों की सूचना दी है, हालांकि ये आंकड़ा कम है क्योंकि वेरिएंट की पहचान करने के लिए आवश्यक अनुक्रमण क्षमता सीमित है। इनमें से कई देश इस प्रकार के संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

कोरोना के इस वैरिएंट में तेजी को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि डेल्टा वैरिएंट आने वाले महीनों में कोरोना के अन्य वैरिएंट को तेजी से पछाड़ते हुए दुनिया का सबसे प्रमुख वैरिएंट बन जाएगा।

पिछले हफ्ते, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट अब तक पहचाने गए वैरिएंट का सबसे अधिक संक्रामक स्वरूप है और बिना टीकाकरण वाली आबादी के बीच ये तेजी से फैल रहा है।

घेब्रेयसस ने कहा था- मुझे पता है कि विश्व स्तर पर वर्तमान में डेल्टा वैरिएंट को लेकर बहुत चिंता है और डब्ल्यूएचओ भी इसके बारे में भी चिंतित है। डेल्टा अब तक पहचाने गए कोरोना वायरस के प्रकारों में से सबसे अधिक संक्रामक है। उन्होंने कहा कि बिना टीकाकरण वाली आबादी के बीच ये और तेजी से फैल रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को अपने साप्ताहिक महामारी विज्ञान अपडेट में कहा कि डेल्टा वैरिएंट, जिसे पहली बार भारत में पहचाना गया था अब तक 96 देशों में पाया गया है जो पिछले सप्ताह की तुलना में 11 अधिक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!