Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

दून और मसूरी का बदला मौसम, मसूरी में बर्फबारी और दून में बारिश के आसार

मौसम के करवट बदलते ही गुरुवार को दून में भी रिमझिम बारिश हुई। जबकि मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी दून और मसूरी में बादल छाए रहेंगे। मसूरी में बर्फबारी और दून में बारिश के आसार बने हुए हैं।

गुरुवार को दून में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर के समय कई इलाकों में बारिश भी हुई। इससे अधिकतम तापमान भी घट गया। वहीं, मसूरी में दिन के समय बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दून में शुक्रवार को भी बादलों का डेरा रहेगा और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में कमी आने के कारण ठंड में भी इजाफा होगा। गुरुवार को दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.4 और 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को यह 16 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद शनिवार को मौसम खुलने के आसार हैं।

सीजन का तीसरा हिमपात

मसूरी के समीपवर्ती बुरांशखंडा, धनोल्टी के ऊंचाई वाले इलाकों और सुरकंडा व नागटिब्बा में गुरुवार को दोपहर बाद सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। हल्का हिमपात होने के कारण बुरांशखंडा व धनोल्टी में बारिश से बर्फ पिघल गई। हिमपात की आस में अभी भी मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक रुके हुए हैं।

कार्मिक फोन नहीं रखेंगे बंद

मौसम विभाग ने दून में भी शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। साथ ही शनिवार तक शीत दिवस (कोल्ड-डे कंडीशन) की आशंका जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रखा है। संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह किसी भी दशा में अपने मोबाइल ऑफ न रखें। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं प्रशासन) बीर सिंह बुदियाल ने कहा कि यदि कहीं पर भी मार्ग बाधित होता है तो संबंधित विभाग उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवधि में सभी राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। वहीं, सभी थाना-चौकियों को आपदा संबंधी उपकरणों व वायरलेस सेट के साथ हाई-अलर्ट पर रहने को कहा गया है। इसके अलावा अधिकारियों को व्यक्तिगत बरसाती छाता, टॉर्च, हेलमेट आदि अपने वाहन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी तरफ अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यदि लोग कहीं पर फंस जाते हैं तो उनके खाने-पीने की वस्तुएं, मेडिकल की व्यवस्था कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों पर लग सकती है रोक

प्रशासन ने यह दिशा निर्देश भी जारी किए हैं कि यदि इस दौरान भारी बारिश होती है तो दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति न दी जाए।

पांच घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

भटवाड़ी और गंगनानी के बीच हेल्गू गाड़ में गंगोत्री हाईवे पांच घंटे बाधित रहा। इस दौरान उपला टकनौर क्षेत्र के ग्रामीणों व पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी। शाम चार बजे बीआरओ की टीम ने हाईवे को सुचारु किया। गुरुवार की दोपहर 11 बजे गंगोत्री हाईवे पर हेल्गू गाड़ के पास अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, जिससे हाईवे बाधित हुआ। हाईवे बंद होने की सूचना पर बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे को शाम चार बजे सुचारु किया गया। गनीमत यह हुई कि जिस दौरान बोल्डर गिरे, उस समय कोई हाईवे पर नहीं था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!