Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
खेल-जगत

विराट कोहली ने कहा – दोहरा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज को नहीं मिलेगा मौका

आकाश ज्ञान वाटिका। 19 फ़रवरी, 2020, बुधवार। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत शुभमन गिल नहीं, बल्कि पृथ्वी शॉ करेंगे। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि रेगुलर ओपनर रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह पृथ्वी शॉ को टेस्ट टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किया गया था।

बुधवार को विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए कहा है कि टीम चाहती है कि वे अपना नेचुरल गेम खेलें। विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, “पृथ्वी शॉ एक बहुत की प्रतिभावान खिलाड़ी है, उसके पास अपना खुद का गेम है और हम उसी चीज को फॉलो करना चाहता हैं जिस तरह से वह खेलता है। मैं सोचता हूं कि मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया में जो प्रदर्शन किया था, उम्मीद है कि पृथ्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करेगा और मयंक अपनी फॉर्म को जारी रखेंगे।”

मयंक के साथ पृथ्वी शॉ करेंगे ओपनिंग

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बारे में कोहली के इस बयान के बाद साफ है कि पृथ्वी शॉ वेलिंग्टन टेस्ट में पहली बार विदेशी सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच खेलेंगे। अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से टीम से बाहर थे, क्योंकि टीम ने उन पर बैन लगाया था। इसके अलावा चोट भी एक बड़ा कारण थी। पृथ्वी शॉ ने अभी तक भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है।

कोहली ने कहा है, “मेरा मानना है कि आप पृथ्वी शॉ को कम अनुभवी बोल सकता हैं, लेकिन मयंक अग्रवाल को हम अनुभवी कहेंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले साल काफी रन बनाए हैं। इसलिए, हम समझते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में उनका गेम कैसा है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में आप कुछ अतिरिक्त करने की सोचते हैं और अपना विकेट गंवा देते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको अनुशासन दिखाना होता है।”

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के इस बयान से साफ है कि न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए एक दोहरा शतक और एक शतक लगाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल को अभी टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिलेगा। शुभमन गिल पिछले कई टेस्ट सीरीज से टीम के साथ बने हुए हैं, लेकिन एक भी मैच में उनको मौका नहीं मिला है। यहां भी विराट कोहली शुभमन गिल की जगह पृथ्वी शॉ को मौका देना चाहते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!