Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े विभिन्न संगठनों ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट

  • मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय पर दी बधाई।
  • अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को किया अवगत।
  • उद्योग व व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास कार्यालय सभागार में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट की तथा मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री को उद्योग व्यापर संगठनों के सदस्यों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किये जाने, आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु व्यापारी कोष के गठन, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि को 05 लाख से 10 लाख किये जाने तथा व्यापार मित्र की बैठक नियमित रूप से आयोजित किये जाने सहित अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारी संगठनों की समस्याओं से अवगत होते हुए उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े सदस्यों की समस्याओं का परीक्षण कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। व्यापारी हमारे राज्य के ब्राण्ड एम्बेसडर भी हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में उद्योग व व्यापार मित्र की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जायेगा। प्रदेश के बजट में आम जनता के साथ ही प्रदेश उद्योग व्यापार से जुड़े संगठनों के सुझावों को भी सम्मिलित करने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये हमारी सरकार प्रयासरत है। राज्य में सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाते हुए विकल्प रहित संकल्प के साथ समस्याओं के समाधान का हमारा प्रयास है। प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले इसके लिये भी हम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपेक्षा की कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत हेल्पलाइन एप्प 1064 पर कर सकते हैं। उसमें उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान धरना प्रदर्शन से नहीं बल्कि आपसी बातचीत के ही संभव है। हमारी मंशा सभी की समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान करने का है। सभी के लिये सरकार के दरवाजे बातचीत के लिये खुले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। पहले की अपेक्षा कई गुना यात्री प्रदेश में आये हैं। यात्रियों की सुविधाओं का हमें ध्यान रखना होगा। इससे देश व दुनिया में राज्य के प्रति अच्छा संदेश भी जायेगा तथा और अधिक यात्री व पर्यटन प्रदेश में आयेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!