Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना काल के चलते, आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उत्तराखंड रोडवेज अपनी कुरियर सेवा शुरू करने की कर रहा है तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2020, बुधवार। कोरोना काल के चलते अपना अस्तित्व बचाने और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इधर-उधर हाथ पांव मार रहा उत्तराखंड रोडवेज अपनी कुरियर सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के इस सुझाव को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। कर्मचारियों की ओर से चारधाम यात्रियों के पंजीकरण और यात्र की बुकिंग की जिम्मेदारी रोडवेज को सौंपने की मांग भी सरकार से की गई। इस पर अपर मुख्य सचिव ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

रोडवेज निदेशक मंडल के अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी पिछले एक हफ्ते से रोडवेज की आर्थिक स्थिति सुधारने और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण पर मंथन कर रही हैं। इस संबंध में वह रोडवेज के सभी कर्मचारी संगठनों से मुलाकात कर रहीं और उनसे सुझाव भी ले रहीं। मंगलवार को इसी कड़ी में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने वार्ता की। सचिवालय में हुई वार्ता में सचिव परिवहन शैलेश बगोली व रोडवेज के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान समेत वित्त विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, यूनियन से प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश शर्मा और उपमहामंत्री हरेंद्र कुमार समेत मंडलीय मंत्री केपी सिंह मौजूद रहे।

रोडवेज की मदद के लिए 15 करोड़ रुपये जारी

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार सचिव परिवहन ने मंगलवार को रोडवेज की मदद के लिए 15 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि दो-तीन दिन में रोडवेज को मिल जाएगी। अपर मुख्य सचिव के साथ बैठक के दौरान कर्मचारी यूनियन ने भी यह मुद्दा उठाया था। रोडवेज कर्मचारियों को गत तीन माह से वेतन नहीं मिला है। अब सरकार से मिली मदद से उन्हें मई का वेतन मिलेगा।

यूनियन की मांगों पर अपर मुख्य सचिव की सहमति

  • बसों पर सूचना विभाग से सरकार की योजनाओं के विज्ञापन चस्पा किया जाएंगे। जिसके लिए रोडवेज को भुगतान होगा।
  • देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर व टनकपुर से संचालित डग्गामार वाहनों पर नकेल को संयुक्त चेकिंग कर इन्हें सीज करने की कार्रवाई होगी।
  • उत्तर प्रदेश से बाजार मूल्य के हिसाब से परिसंपत्तियों के बंटवारे की रकम दिलाने को न्यायालय के आदेश के क्रम में शासन स्तर पर संपत्तियों का मूल्य आंकने के लिए अधिकृत मूल्यांकनकत्र्ता नियुक्त होगा।
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज द्वारा उत्तराखंड को यात्री कर न देने के मामले में उत्तर प्रदेश से वसूली के बाद पुन: बस संचालन सामान्य किया जाएगा।
  • कैबिनेट के फैसले के अनुसार 30 प्रतिशत से अधिक सदस्यों वाली यूनियन को मान्यता दी जाएगी।
  • रोडवेज की संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग करने के लिए पुराने बस अड्डे व गांधी रोड स्थित मंडल कार्यालय की जमीन को बाजार मूल्य पर एमडीडीए से खरीदने का प्रस्ताव दिया जाएगा।
  • आइएसबीटी का स्वामित्व रोडवेज को दिलाने एवं पुरानी कार्यशाला में बनने वाली ग्रीन बिल्डिंग का एक फ्लोर रोडवेज को देने का प्रस्ताव एमडीडीए बोर्ड बैठक में लाया जाएगा।
  • सेवानिवृत्त पदाधिकारियों वाली यूनियनों से वार्ता नहीं की जाएगी।
  • टू-टायर व्यवस्था लागू होगी और कम बसों वाली कार्यशालाओं का समायोजन बड़ी कार्यशालाओं में किया जाएगा।
  • बस बेड़ा दो हजार किया जाएगा और चार सौ अनुबंधित बसों के जरिए प्रदेश में चार अनुबंधित बस डिपो बनाए जाएंगे। इन बसों से पर्वतीय मार्गो पर बस संचालन के जरिए डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगेगा।

पुलिस से विवाद होगा खत्म

रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्र करने को लेकर रोडवेजकर्मियों और पुलिसकर्मियों में होने वाला विवाद जल्द खत्म होगा। मौजूदा परिस्थिति में रोडवेज में पुलिसकर्मी मुफ्त में सफर नहीं कर सकते, लेकिन अकसर ऐसी शिकायतें मिली हैं कि पुलिसकर्मी इस बात पर परिचालक से विवाद करते हैं। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार प्रदेश में 14 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न श्रेणी में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्र कराती है। इसके लिए एकमुश्त रकम रोडवेज को दी जाती है। यदि इस योजना में पुलिस को भी शामिल कर दिया जाए तो वे बिना विवाद बसों में मुफ्त यात्र करेंगे और रोडवेज की आय में बढ़ोत्तरी होगी। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक से इस संबंध में वार्ता कर शीघ्र यह व्यवस्था लागू कराने की सहमति दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!