Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

उत्तराखण्ड बन रहा है खिलाड़ियों के लिए अवसरों से भरा प्रदेश : खेल मंत्री रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 21 नवम्बर 2024, हरिद्वार। आज प्रदेश सरकार की युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुँचकर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया| मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा पहली बार इतने बड़े स्तर पर ग्रेपलिंग से जुड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जोकि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है और इसके लिए मैं ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया को विशेष धन्यवाद देती हूं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकारी लगातार खिलाड़ियों के उत्थान और सर्वगीण विकास के लिए कार्य कर रही है, जिसका परिणाम है कि आज खेल को लेकर बड़ा सामाजिक परिवर्तन हुआ है । मंत्री ने कहा पहले लोगों को खेल के क्षेत्र में भविष्य की असुरक्षा महसूस होती थी लेकिन जब से प्रधानमंत्री मोदी द्वार खिलाड़ियों को सम्मानित कर नई पहचान दी गई और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीधा संवाद किया जा रहा है इस से प्रोत्साहित हो रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस सामाजिक परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज एक खिलाड़ी लोकल से ग्लोबल हो गया है। अब वो युग आया है जहां एक राष्ट्र की पहचान उसके खिलाड़ी के नाम से होती है । आगे जोड़ते हुए मंत्री ने कहा खेल असंभव नहीं संभवता की ओर जाने वाला सुरक्षित मार्ग है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा ग्रेपलिंग ने अपने अस्तित्व में आने के इन 3 वर्षों में काफ़ी तरक़्क़ी की हैं और विशेषकर हमारे राष्ट्रीय टीम ने इसमें अपना झंडा पूरा दमखम से लहराया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा हम सभी ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएँ देते है और उम्मीद करते है कि निकट भविष्य में राष्ट्रीय खेल , एशियन गेम्स व ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में भी इसको शामिल किया जाए।

मंत्री रेखा आर्या ने ग्रेपलिंग के आयोजन को देवभूमि उत्तराखंड में कराने के लिए ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया का आभार जताया साथ मंत्री ने कहा आज इस प्रत्योगिता के माध्यम से छोटा भारत देखने को मिला और संपूर्ण भारत से आये बच्चों से संवाद करने का और ग्रैपलिंग के खेल से परिचित होने का अवसर मिला।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है की देवभूमि को अब दुनिया खेल भूमि उत्तराखण्ड के नाम से जानें और हम ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों के संपर्क में और उत्तराखंड के खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए खेल विभाग उत्तराखण्ड ग्रेपलिंग के लिये हमेशा संभव मदद और मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहेगा।

इस कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष दिनेश कपूर, सचिव बिरजू शर्मा, सचिव उत्तराखण्ड ग्रेपलिंग राजेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह राठौड़ समेत ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!