Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
फिल्म-जगत

फिल्म कांतारा : चैप्टर 1 की रिलीज डेट आउट, 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 21 नवम्बर 2024, मुम्बई। ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा का प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। मेकर्स ने हाल ही में ये बड़ी अनाउंसमेंट की और फैंस को खुश कर दिया। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. साल 2022 में कम बजट में बनी फिल्म कांतारा ने 400 करोड़ रुपये का कारोबार करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग से लेकर उनके डायरेक्शन, फिल्म की कहानी, कास्ट, सबकुछ कमाल का था। दर्शकों के साथ ही क्रिटीक्स ने भी फिल्म की सराहना की थी. कांतारा की कहानी ने पूरे इंडियन सिनेमा को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद मेकर्स ने इसके प्रीक्वल का अनाउंसमेंट किया और अब इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 दुनियाभर के सिनेमाघरों में साल 2025 में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. हाल ही में होम्बले फिल्म्स ने इसकी घोषणा करते हुए फैंस का दिल खुश कर दिया. फिल्म का धांसू पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा, अब वक्त आ चुका है, कांतारा वर्ल्डवाइड 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस अनाउंसमेंट ने दर्शकों को खुश कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते ही दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

जैसे होम्बले फिल्म्स ने ये ऐलान किया दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में मैसेज की बाढ़ ला दी. एक ने लिखा, ये बहुत लंबा इंतजार है ऋषभ शेट्टी प्लीज इसे प्रीपोन कर दीजिए. एक ने लिखा, जल्दी सिनेमाघरों में आओ और फिर से कमाई के रिकॉर्ड तोड़ो. एक ने कमेंट किया, फाइनली, रिलीज डेट, लेकिन ये बहुत लंबा इंतजार है।

ऋषभ शेट्टी को कांतारा में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड भी मिला है और इसके लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया. तभी से फैंस इसके प्रीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग तटीय कर्नाटक में की जा रही है क्योंकि इसकी कहानी यहीं पर आधारित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!