Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
उत्तराखण्ड

वित्तीय वर्ष के पहले महीने उत्तराखंड सरकार ने लिया 500 करोड़ कर्ज

देहरादून। उत्तराखंड में  आमदनी कम और खर्च ज्यादा से जूझ रही राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के पहले महीने में ही कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ा है। सरकार ने बाजार से 500 करोड़ रुपये कर्ज उठा लिया है।

वहीं कर्मचारियों के वेतन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने से पेश आ रही दिक्कतें दूर करने के लिए आहरण-वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार पर नए वित्तीय साल के पहले महीने ही वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। खराब माली हालत के चलते हर महीने सरकार को अपने कार्मिकों को वेतन भुगतान में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस वजह से सरकार ने पहले पखवाड़े के भीतर ही 500 करोड़ का कर्ज बाजार से लिया है।

सातवें वेतनमान के भत्ते देने के बाद से सरकारी खजाने पर प्रतिमाह करीब 250 करोड़ का बोझ बढ़ गया है। वेतन, पेंशन, मानदेय, मजदूरी पर ही राज्य के सालाना बजट का बड़ा हिस्सा जाया हो रहा है। वहीं राज्य सरकार के लिए मार्च माह के वेतन का भुगतान परेशानी का सबब बना हुआ है।

नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीने यानी एक अप्रैल से इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आइएफएमएस) का अपग्रेड सॉफ्टवेयर लागू किया गया है। इस सॉफ्टवेयर को कई महकमों के डीडीओ अपग्रेड नहीं कर पाए हैं।

नए सॉफ्टवेयर के लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन व पेंशन भुगतान का कार्य अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गया है। इससे पहले तक इस कार्य में कोषागारों में भी हार्ड कॉपी की जरूरत पड़ती रहती थी। नई व्यवस्था में इसकी जरूरत नहीं रह गई है।

वित्त सचिव अमित नेगी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में कार्यरत रहे डीडीओ नए सॉफ्टवेयर को अपग्रेड नहीं कर पाए हैं। अब चुनाव ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें सॉफ्टवेयर तुरंत अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 60 फीसद तक राज्य सरकार के कार्मिकों को वेतन भुगतान किया जा चुका है। शेष को दो-तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!