Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में बदला मौसम, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून: उत्‍तराखंड में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेषकर कुमाऊं के चार जिलों में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। यहां के जिला प्रशासन को इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटे में दून में 32.2 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मसूरी में सुबह और दिन के समय बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यहां के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से भारी बारिश, जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है।

एक जुलाई को हुई बारिश

शहर——————– बारिश(मिमी में)

मुनस्यारी——————–250

हल्द्वानी——————–112

नैनीताल——————–109

पंतनगर———————58.1

देहरादून——————–32.2

कोटद्वार——————-26.3

हरिद्वार——————-18.6

टिहरी———————–16.4

मसूरी———————-12.3

बनबसा में शारदा बैराज का रेड अलर्ट दूसरे दिन भी जारी

शारदा बैराज का रेड अलर्ट दूसरे दिन भी जारी है। बैराज पुल बंद होने से पुल में आवाजाही बंद। लोगों को भारी  समस्या का सामना करना पड रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही है। बारिश से शारदा नदी का जलस्तर कम नहीं हो पा रहा है। मंगलवार सुबह शारदा का जलस्तर एक लाख 44 हजार क्यूसेक पहुंच गया, जिस कारण बैराज पुल पर चौपहिया वाहनो और तांगो की आवाजाही रोक दी गई, जिससे नेपाल के यात्रियों और स्थानीय लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!