Breaking News :
>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
राजनैतिक-गतिविधियाँ

परिसंपत्तियों पर उत्तराखंड की ओर बढ़े उत्तरप्रदेश के कदम

देहरादून: परिसंपत्तियों के बंटवारे और देनदारियों को लेकर उत्तरप्रदेश सरकार के रुख से उत्तराखंड को बड़ी राहत मिलने जा रही है। उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग की कुल 1100.549 हेक्टेयर में से 379.385 हेक्टेयर यानी 34.4 फीसद भूमि और 1660 भवन उत्तराखंड को हस्तांतरित करने पर सहमत हो गया है। ऊधमसिंहनगर की 20 और हरिद्वार की चार समेत कुल 24 नहरें भी मिलने जा रही हैं। वहीं वनबसा में 135.45 हेक्टेयर भूमि उत्तराखंड सिंचाई विभाग को हस्तांतरित की जाएगी।

उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिवों की बीती 28 जून को लखनऊ में हुई बैठक के फैसले दोनों राज्यों खासतौर पर उत्तराखंड के लिए काफी सकारात्मक माने जा रहे हैं। बैठक में बनी सहमति के आधार पर उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव ने कार्यवृत्त जारी कर दिया है। इसके मुताबिक उत्तराखंड को हस्तांतरण योग्य भूमि का 34.4 फीसद और 1312 आवासीय और 3489 अनावासीय भवन जो कुल भवनों का 26.52 फीसद हैं, हस्तांतरित करने पर उत्तरप्रदेश ने सहमति दी है।

वनबसा में 908.75 हेक्टेयर रिक्त भूमि के सापेक्ष मात्र 158.15 भूमि को रिक्त और अनुपयुक्त पाया गया। इसमें 135.45 हेक्टेयर भूमि उत्तराखंड सिंचाई विभाग को उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग हस्तांतरित करेगा। इससे राज्य को पंचेश्वर बांध के प्रभावितों के विस्थापन में बड़ी मदद मिल सकेगी।

उत्तरप्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश परिवहन निगम के लखनऊ मुख्यालय कार्यसेक्शन कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला एवं ट्रेनिंग सेंटर का विभाजन बुक वैल्यू पर करने का निर्णय लिया है। हालांकि दिल्ली स्थित अतिथिगृह, हरिद्वार जिले में केंद्र सरकार के संयुक्त उपक्रम हरिद्वार नेचुरल गैस प्रा लिमिटेड को सिटी गैस स्टेशन के लिए 2500 हेक्टेयर भूमि देने पर सहमति नहीं हुई, अलबत्ता नहर के नीचे गैस पाइप लाइन बिछाने की अनुमति प्रदान की गई है।

इसी तरह ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा के निर्माण को चिह्नित की गई भूमि गंगा नहर प्रणाली के दायें किनारे पर स्थित होने के कारण निर्माण कार्य को नहीं दी जाएगी। ऊर्जा विभाग के कार्मिकों के पेंशन व भविष्य निधि राशि की देनदारी समेत अन्य कई बिंदुओं पर भी दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी है।

उत्तराखंड को यूं हुआ फायदा 

उत्तराखंड को सिंचाई विभाग की 379.385 हेक्टेयर यानी 34.4 फीसद भूमि देने पर सहमति

आवासीय और 348 अनावासीय भवन होंगे हस्तांतरित

ऊधमसिंहनगर जिले की 20 नहरें और हरिद्वार जिले की चार नहरें भी मिलेंगी

बनबसा में 135.45 हेक्टेयर भूमि का होगा हस्तांतरण, राज्य को राहत

शारदा सागर जलाशय के उत्तराखंड स्थित भाग पर मछलियों की नीलामी और रायल्टी देय होगी

खोदरी जलविद्युत परियोजना पर केंद्र सरकार का फैसला और टीएचडीसी में उप्र की अंशपूंजी उत्तराखंड को देने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को करेंगे स्वीकार

उप्र परिवहन निगम अतिरिक्त यात्री कर देयता के रूप में 8.27 करोड़ देगा

उत्तराखंड मत्स्य पालन अधिकरण को देंगे 3.98 करोड़

उत्तरप्रदेश वन निगम 173.23 करोड़ धनराशि में से उत्तराखंड का अंश घटाने के बाद शेष राशि उत्तराखंड वन विकास निगम को देगा

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उप्र बीज विकास निगम 180 लाख रुपये उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम को देने पर सहमत, ब्याज मद की शेष 146.75 लाख राशि पर अलग से होगा फैसलाउत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों और आस्तियों के लेन-देन में अच्छी प्रगति हुई है, दोनों राज्य सरकारों ने सकारात्मक पहल की है। मुख्य सचिवों के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच जल्द ही इस मसले पर दोबारा बैठक होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!