Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना लि० की ओर से नगर निगम को समर्पित किए 35 सफाई वाहन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2022, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। वित्त एवं शहरी विकास मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना लि० की ओर से नगर निगम को समर्पित किए गए 35 सफाई वाहन को परेड ग्राउण्ड से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0/जिलाधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, सी.जी.एम. तकनीकि पदम कुमार एवं जे.एस चैहान सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के अधिकारी मौजूद रहे।

“एक कदम और स्वच्छता की ओर”
इस अवसर पर मंत्री वित्त एवं शहरी विकास प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा “एक कदम और स्वच्छता की ओर” अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा नगर निगम को 35 वाहन दिए जा रहे है। जिससे कूड़ा उठान में मदद मिलेगी तथा सफाई कार्यों में और अधिक गुणवत्ता आने के साथ ही कर्मचारी भी दक्षतापूर्वक कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार ने बताया कि नगर निगम को सफाई व्यवस्था और अधिक दूरूस्त करने के लिए यह आधुनिक वाहन दिए गए है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के उपकरण की आवश्यकता होगी वह भी नगर निगम को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोेजना के अन्तर्गत कार्य समाप्ति की कट ऑफ़ डेट जून 2023 है। वर्तमान में निर्माण कार्यों एवं स्मार्ट रोड पर अधिक ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है तथा कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय हो तथा कार्याें की प्रगति बढे़ इसके लिए निरंतर सुधार किया जा रहा है।

नगर निगम को आम जन को समर्पित किए गए वाहन 03 कॉम्पैक्टर वाहन, 20 ई० कार्ट, 12 हूपर टिपर्स दिए गए है।
कॉम्पैक्टर वाहन – यह वाहन कूडे को छोटी कूड़ा गाड़ियों से लेकर डम्पींग ग्राउण्ड तक ले जाती है। इस वाहन से अधिक मात्रा में कुड उठाकर डम्पींग ग्राउण्ड तक ले जाया जा सकता है।
ई० कार्ट वाहन – पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक वाहन है। इन वाहनों को छोटी गलियों छोटे रास्तों में भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
हूपर टिपर्स – यह उपकरण कचरे को जमीन पर डंप कर सकता है, साथ ही सीधे एक कंटेनर में और रिफ्यूज कलेक्टर में भी डाल सकता है। यह पूरी तरह से हाइजीनिक है और इसलिए ज्यादा सुरक्षित है। यह संकरी गलियों में आसानी से चल सकता है, यह पूरी तरह से कवर परिवहन प्रदान करता है। पूर्व में भी देहरादून स्मार्ट सिटी लि० द्वारा नगर निगम देहरादून को 2 नग सक्शन मशीन (जटायु) एवं 3 स्वीपिंग मशीनें दी गयी है जो की वर्तमान में जन सेवारत हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!