Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

जी-20 सम्मेलन के जर‍िए दुनिया में बनेगी उत्तर प्रदेश की पहचान : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जनवरी, 2023, शनिवार, लखनऊ। वसुधैव कुटुम्बकम के ध्येय वाक्य के साथ भारत इस साल जी-20 देशों की अगुआई कर रहा है। दुनिया की 60 फीसदी आबादी, 80 प्रतिशत अर्थव्यवस्था और 75 प्रतिशत ग्लोबल ट्रेड पर नियंत्रण रखने वाले 20 देशों के समूह के 11 सम्मेलन प्रदेश के विभिन्न शहरों में होंगे। दुनिया के दिग्गज राष्ट्रों से आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए यूपी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जी-20 सम्मेलन के जर‍िए व‍िदेश में बनेगी यूपी की पहचान

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इनके आतिथ्य में कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा है कि उत्तर प्रदेश में जी-20 सम्मेलन हमारे पास बड़े अवसर के रूप में आया है।
  • इस विशेष अवसर का लाभ शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को और ज्यादा आधुनिक बनाने में करें। सम्मेलन वाले शहरों में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना होगा।
  • विदेशों से आने वाले अतिथि उत्तर प्रदेश से सुखद और यादगार अनुभव लेकर जाएं, इसके लिए सभी जरूरी आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य जल्द करें।
  • प्रदेश की कला, संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का जी-20 बड़ा मंच होगा।

अतिथियों को भेंट किए जाएंगे ओडीओपी उपहार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खान-पान से संबंधित स्थानीय व्यंजनों का चयन करने के साथ ही अलग-अलग देशों से आने वाले अतिथियों की पसंद का भी ध्यान रखा जाए। इसके अलावा अतिथियों को भेंट देने के लिए ओडीओपी के उपहारों को वरीयता दी जाए। अतिथियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। एयरपोर्ट, सड़क, सार्वजनिक स्थानों, होटल आदि में अतिथियों के सत्कार के लिए विशेष तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय नृत्य-कलाओं का प्रदर्शन किया जाए। इसके अलावा अतिथियों को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

संस्कृति और पर्यटन विभाग बना रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा

संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से जी-20 सम्मेलन के अतिथियों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन पहले ही किया जा चुका है। इसके अलावा आगरा, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ के मंडलायुक्त अपनी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले शहरों में तैयारियों को लेकर कार्ययोजना बनाने और उनके क्रियान्वयन में जुटे हुए हैं। बीते दिसंबर में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जी-20 सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!