Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्ड

उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति नरेश बंसल ने एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया के द्वारा आयोजित विषय लाइव वेबीनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 29 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति नरेश बंसल ने एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया के द्वारा आयोजित विषय लाइव वेबीनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बचत करना अति आवश्यक है तथा प्राचीन काल से हमारे बुजुर्गों द्वारा भी यही पद्धति हमें सिखाई गई है कि अपनी कमाई हुई कुल राशि में से कुछ न कुछ बचत संकट काल के लिए या भविष्य की योजनाओं के लिए की जाए। उन्होंने कहा आज भारत सरकार एवं SEBI आदि द्वारा बचत के बहुत से माध्यम है जैसे फिक्स डिपाजिट,शेयर बाजार, लैंड इन इक्विटी, सोना,चाँदी व म्यूच्यूअल फंड आदि बहुत से विकल्प मौजूद है, जिसमें अपने सामर्थ्य के अनुसार अपनी आने वाली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निवेशक निवेश करता है। हमें अपने निवेश की समुचित प्लानिंग करनी चाहिए जो भविष्य के लिए बनाई योजनाओं को पूर्ण करने में मदद करें और जिन आने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए वह बचत के माध्यमों में निवेश कर रहा है वह पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि इस कोरोना संकटकाल में वह निवेशक आर्थिक रूप से ज्यादा अच्छी स्थिति में रहा होगा जो पहले से बचत संबंधी योजनाओं में निवेश कर अपने आप को सुरक्षित रखे हुए था। जिस व्यक्ति की कोई बचत नहीं थी उसके लिए यह समय ज्यादा संकट का था। उन्होंने कहा कि जब निवेशक बाजार में आता है तो उसके सामने काफी सारे विकल्प होते हैं उनका वह सही चुनाव कर सके, उसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सारे एक्सपर्ट काम कर रहे हैं जिसमें से बहुत से लोग इस वेबीनार से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन एक्सपर्ट को चाहिए कि निवेशक को उसकी जरूरत के अनुसार निवेश का सही माध्यम बताएं ताकि निवेशक अपने निवेश को लेकर सुरक्षित महसूस कर सकें तथा उसे निवेश पर उचित लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

श्री नरेश बंसल ने कहा कि इस हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों की निवेशक नियामक आयोग एवं सेवी आदि के द्वारा एवं सख्त कानून बनाते हुए, निवेशक का विश्वास मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में कैसे दुबारा अर्थव्यवस्था पटरी पर आए एवं देशी एवं विदेशी निवेशक भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश कर सकें इसकी योजना पर केंद्र व प्रदेश की सरकारों द्वारा बहुत तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया व उससे जुड़े सभी मित्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा डीएम अल्मोड़ा नितिन भदौरिया एवं उपस्थित अन्य विभागों से इस पर आख्या भी मांगी है ताकि भविष्य में इस पर और तेजी से कार्य हो सके।

वेबीनार में उपस्थित के एम शर्मा रीजनल मैनेजर ऑफ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने बताया कि ई-बैंकिंग एवं डिजिटल बैंकिंग को और सुचारू रूप से और जन जन तक इसकी सुविधाओं को कैसे पहुँचाया जाए। इसके बारे में, बैंकिंग कोर्स के बारे में भी काफी विस्तार से बताया और उसको रोकने के तरीकों का भी विस्तार से उल्लेख किया । अंकित कुमार सीनियर प्रेसिडेंट द्वारा डीमेट अकाउंट के बारे में विस्तार से उन्होंने बताया गया।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदोरिया द्वारा आम निवेशकों को उनके निवेश के साधनों के बारे में जानकारी दी गई। एन एस डी एल के वाईस प्रेसिडेंट अंकित शर्मा ने भी संबोधित किया। अंकित कुमार सीनियर प्रेसिडेंट द्वारा डीमेट अकाउंट के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सूर्यकांत शर्मा वरिष्ठ कंसलटेंट AMFI, सतपाल सिंह डायरेक्टर आइटीबीपी ट्रेनिंग अकैडमी अल्मोड़ा तथा डॉक्टर संजय कुमार अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक एवं अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!