Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य : युवाओं को 5 साल के भीतर इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 4 लाख से अधिक रोजगार

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार की सबसे बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को पांच साल के भीतर इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में चार लाख से अधिक रोजगार सृजित करने का है। योजना के तहत पांच वर्षों में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक कुल 1000 करोड़ रुपये का निवेश इस सेक्टर में आ चुका है।

भविष्य में इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र रोजगार का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग नीति 2020 के तहत निवेश के प्रस्ताव मिलने के साथ ही सरकार ने व्यापार और रोजगार का नया खाका खींचना शुरू कर दिया है। नई नीति के तहत कोविड 19 को देखते हुए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का प्रदेश में ही निर्माण के लिए लखनऊ, उन्नाव, कानपुर जोन में मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना की योजना तैयार की गई है।

नोएडा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना आइसीइए और केंद्र सरकार के इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से स्थापित की जाएगी जो अनुसंधान एवं विकास केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे में जेवर एयरपोर्ट के पास एक इलेक्ट्रानिक सिटी की स्थापना, बुंदेलखंड में रक्षा इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग नीति 2017 के तहत पांच वर्षों में इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में 20000 करोड़ के निवेश और वर्ष 2022 तक कम से कम तीन लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य राज्य सरकार ने सिर्फ तीन साल में पूरा कर लिया। सरकार अगले पांच वर्षों में चार लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए नई इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग नीति पर काम कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!