Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

जानिए, राहुल गांधी ने चुनाव से पहले क्यों किया न्यूनतम आय की गारंटी का वादा

नई दिल्ली । केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा भले ही यह कह रही है कि राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर न्यूनतम आय की गारंटी का खोखला वादा किया है क्योंकि इसे पूरा करने के लिए संसाधन कहां से आएंगे, इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है लेकिन राहुल ने अपने इस दाव से भाजपा को बैकफुट पर ला दिया है।

खबर है कि कांग्रेस और राहुल को यह भनक लग गई थी कि केंद्र सरकार चुनावी साल में गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना लाने वाली है। इससे पहले कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इसकी घोषणा करती, राहुल ने इसका एलान कर बाजी मार ली। अब अगर सरकार इस संबंध में कोई कदम उठाती है तो राहुल और कांग्रेस पार्टी यह कह सकते हैं कि सरकार ने उनके दबाव में यह फैसला किया है।

राहुल एंड कंपनी को इसका आभास हो गया था कि मोदी सरकार 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में न्यूनतम आय गारंटी योजना को लेकर कोई घोषणा कर सकती है। दरअसल, जब से यह खबर आई है कि मोदी सरकार के वित्त मंत्री पीयूष गोयल अंतरिम बजट में चुनावी घोषणाएं भी कर सकते हैं, तभी से यह चर्चा है कि केंद्र सरकार इस दौरान न्यूनतम आय गारंटी को भी इसमें शामिल कर सकती है। इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि राहुल ने अपने इस एलान से सरकार की एक बड़ी घोषणा की हवा निकाल दी है।

हालांकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि 1 फरवरी को अंतरिम बजट में मोदी सरकार न्यूनतम आय योजना को लेकर कोई घोषणा नहीं करने वाली है। उधर, भाजपा भी राहुल के इस कदम को राजनीतिक शोशेबाजी करार दे रही है जिसमें कोई दम नहीं है। वैसे अधिकारी बताते हैं कि राहुल गांधी ने न्यूनतम आय गारंटी योजना का यह आइडिया 2016-17 के आर्थिक सर्वे से उधार लिया है।

बहरहाल, इसमें कोई दोराय नहीं है कि राहुल गांधी ने यह घोषणा अचानक नहीं की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी योजना ने जिस तरह पार्टी के लिए संजीवनी का काम किया है, उसके मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर गरीबों के लिए कोई घोषणा करने को लेकर कांग्रेस में काफी दिनों से विचार-विमर्श चल रहा था। इसका अंदाजा राहुल की इस घोषणा के बाद आए पी. चिदंबरम के बयान से लगाया जा सकता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने राहुल के एलान के बाद कहा कि यह घोषणा हवा में नहीं की गई है और यह खोखली नहीं है बल्कि ऐसा करना संभव है और इसके लिए संसाधन जुटाना भी मुश्किल नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!