Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्ड

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमान्त जिले के 8 गाँव सड़क से जुड़ेंगे

119 करोड़ की लागत से वाइब्रेंट विलेज तक पहुँचेगी सड़क

पीएमजीएसवाई के तहत आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य जल्दी पूरा करें

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2024, शुक्रवार, देहरादून। ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़को का निर्णय कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों पीएमजीएसवाई की सड़कों के अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सभी सड़कों के कार्यों को तय समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों, पुलों के निर्माण कार्यों की समयबद्ध समीक्षा की करने के निर्देश भी दिये।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 250 से अधिक जनसंख्या वाले गाँवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उन्होंने कहा जहाँ पूर्व में 103 सड़के स्वीकृत हुई थी। वहीं आज प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत केंद्र ने रूपये 978 करोड़ की लागत से बनने जा रही 1194 किलोमीटर लंबाई की 108 नई सड़कों की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दी गई है। शीघ्र ही इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। जो शेष गांव है, उनको मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तर्ज पर प्रदेश के छोटे-छोटे गांव जिनकी आबादी 250 से कम है और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली आबादी, जो पीएमजीएसवाई या किसी अन्य योजना में नहीं आने के कारण सड़क मार्ग से वंचित थी, उसके लिए धामी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना शुरू की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, आर्थिकी और सामाजिक सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत की गई है। मंत्री ने कहा कि निश्चित ही इसके लागू होने के उपरांत 250 और 150 तक की आबादी के गाँव मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे।

ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत पिथौरागढ़ जनपद के 8 गाँव में टिडान, सीपू ,मार्चा, रोंगकांग, पांचू, गूंथ, टोला, खिमलिंग को 05 सड़कों के माध्यम से वाइब्रेंट विलेज के तहत जोड़ा जाएगा। जिसकी लंबाई 43.96 किलोमीटर है और इसके लिए रूपये119 करोड़ भारत सरकार से स्वीकृत किए है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता आरपी सिंह उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!