Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योजना के तहत जनपद के कुल 11 डिग्री कॉलेज के 15899 विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित होंगे’ : डॉ० संदीप तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योेजना के अन्तर्गत जनपद के राजकीय डिग्री कालेजों के विद्यार्थियों को टेबलेट उपलब्ध कराये जाने के कार्यान्वयन हेतु शिविर कार्यालय में एक अहम बैठक ली।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योजना के तहत जनपद के कुल 11 डिग्री कॉलेज के 15899 विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया टैबलेट क्रय करने के लिए सरकार से महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 19 करोड़ 7 लाख 88 हजार की धनराशि प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा प्रति विद्यार्थी को 12 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा।

डॉ० संदीप तिवारी ने कहा जो भी लाभार्थी छात्र हैं उन्हें नोटरी से शपथ पत्र 10 रूपये स्टाम्प पेपर पर लेना होगा तत्पश्चात धनराशि निर्गत होने के एक सप्ताह के अन्दर टेबलेट क्रय करने के पश्चात बिल वाउचर अनिवार्य रूप से सम्बन्धित को उपलब्ध कराने होंगे। शपथ पत्र में अभिभावक/पिता के हस्ताक्षर व आधार संख्या भी अंकित होनी चाहिए। इसके अलावा 4 जनवरी 2022 के उपरान्त प्रवेश करने वाले विद्यार्थिंयोें को भी धनराशि प्राप्त होने पर लाभान्वित किया जायेगा।
डॉ० संदीप तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री टेबलेट योजना के माध्यम से सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट क्रय करने में सक्षम नहीं थे वे इस योजना के माध्यम से टैबलेट प्राप्त कर सकेंगे और अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उन्होंने कहा टेबलेट क्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अभिभावक व विद्यार्थी के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा नियमानुसार वसूली के साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में प्राचार्य डॉ० एमसी पाण्डे रामनगर, डॉ० शशि पुरोहित महिला डिग्री कालेज, डॉ० कमल जोशी बेतालघाट, डॉ० एनएस बनकोटी एमबीपीजी, डॉ० अजरा परवीन दोषापानी, डॉ० सुशीला सूद मालधन चैड, डॉ० संजय कुमार हल्द्वानी, डॉ० जीएस यादव पतलोट, डॉ० हेम पाण्डे हल्दूचैड, डॉ० बीआर पंत एमबीपीजी, डॉ० कमरूद्दीन एमबीपीजी एव डॉ० नवीन भगत कोटाबाग के प्राचार्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!