Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरेला पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया वृक्षारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आज राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में रामानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित हरेला पर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कैबिनेट मंत्री ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थिति गुरुजनों को प्रणाम किया l अपने राजनीतिक गुरू को याद करते हुए कैबिनेट मंत्री भावुक हो गए और साथ ही उन्होंने अपने गुरुओं का धन्यवाद दिया जिनके कारण आज वह जनता की सेवा कर पा रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत हम लगातार वृक्षारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखंड की बासमती और लीची विश्व प्रसिद्ध है लेकिन अंधाधुंध कटान के कारण लगातार इनकी संख्या में कमी आ रही है। पेड़ कटने के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है तथा बाड़, भूस्खलन, बदल फटने जैसी प्राकृतिक आपदायें आ रही है और ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और पर्यावरण को संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि कहा जाता है एक पेड़ लगाना 10 पुत्रो को जन्म देने के समान होता है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें जीवन दायक ऑक्सीजन मिलती है और इसको देखते हुए प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में ऑक्सीजन पार्क बना रही है l साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव, एनआईवीएच निर्देशक इंद्रजीत जग्गी, अनुसंधान अध्यक्ष मनीष वर्मा, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद संजय नौटियाल, योगेश अग्रवाल, चुन्नीलाल आदि उपस्थित रहे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!