Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

परिवहन निगम को मिले 100 करोड़, मुख्यमंत्री धामी ने CM योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून उत्तराखंड परिवहन निगम को परिसंपत्ति बंटवारे के क्रम में उत्तर प्रदेश से अवशेष 100 करोड़ रुपये भी प्राप्त हो गए हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम उत्तराखंड को परिसंपत्तियों के एवज में अब तक 205 करोड़ रुपये दे चुका है।

इससे दोनों निगमों के बीच परिसंपत्तियों के विभाजन की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। अब उत्तराखंड परिवहन निगम इस संबंध में उच्च न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों को वापस ले लेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि निगम को यह धनराशि मुख्यालय भवन, लखनऊ, कार सेक्शन लखनऊ, केंद्रीय कार्यशाला कानपुर, कार्यशाला एवं ट्रेनिंग सेंटर कानपुर तथा अजमेरी गेट नई दिल्ली स्थित अतिथि गृह की परिसंपत्तियों के एवज में मिला है।

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि निगम को इस राशि से काफी फायदा होगा। परिवहन निगम अभी 150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा 60 नई बसें भी खरीदी जा रही हैं। इनमें 30 बसें साधारण और 30 बसें सीएनजी की होंगी। इन सभी को जल्द बस बेड़े में शामिल करने की तैयारी चल रही है। परिवहन निगम में वेतन विसंगति दूर करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

देहरादून आइएसबीटी का संचालन कर रही रैमकी कंपनी का कार्यकाल 2023 में समाप्त हो रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि इसके बाद आइएसबीटी का संचालन परिवहन निगम द्वारा किए जाने का दावा एमडीडीए के समक्ष किया जाएगा।

अक्टूबर से दिल्ली की सीमाओं पर केवल बीएस-6 मानक के वाहनों को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी

दिल्ली सरकार ने कुछ समय पहले एक पत्र जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि एक अक्टूबर से दिल्ली की सीमाओं पर केवल बीएस-6 मानक के वाहनों को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी। उत्तराखंड के पास बीएस-6 मानक वाली कुछ बसें हैं लेकिन सभी अनुबंधित हैं।

ये प्रतिदिन उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए नाकाफी हैं। हालांकि, परिवहन मंत्री का कहना है कि इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो निगम के पास 200 बसें तैयार हैं।

दुरुस्त करेंगे बस अड्डे व आइएसबीटी

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम का लक्ष्य 2025 तक अपने बस अड्डों को दुरुस्त करना है। उन्होंने कहा कि आइएसबीटी टनकपुर, सेंट्रल डिपो काशीपुर, हल्द्वानी, पौड़ी, श्रीनगर, हरिद्वार, रुड़की के डिपो को उच्चीकृत किया जाएगा। इनमें कुछ डिपो पीपीपी मोड पर, तो कुछ विभाग स्वयं दुरुस्त करेगा।

परिवहन आयुक्त कार्यालय में शिफ्ट होगा निगम मुख्यालय

परिवहन मंत्री ने कहा कि जल्द ही परिवहन निगम मुख्यालय को परिवहन आयुक्त कार्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम अभी सालाना 30 लाख रुपये किराया दे रहा है। आयुक्त कार्यालय में निगम मुख्यालय शिफ्ट होने से यह खर्चा बचेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!