Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

22 फरवरी से दिल्ली-एनसीआर में फिर से पटरी पर दौड़ेंगी लोकल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ फरवरी २०२१, बुधवार। मुंबई के बाद अब दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर रेलवे के अन्य मंडलों में लोकल यात्रियों की परेशानी दूर होगी। जल्द ही लोकल ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे को 35 लोकल ट्रेनें चलाने की अनुमति दे दी है। 22 फरवरी से ये ट्रेनें पटरी पर दौड़ेंगी। सभी ट्रेनों को फिलहाल एक्सप्रेस का दर्जा देकर चलाने का फैसला किया गया है। इनमें दिल्ली से गाजियाबाद, पलवल, पानीपत सहित आसपास के अन्य शहरों के बीच भी लोकल ट्रेनें चलेंगी। यात्री अनारक्षित टिकट लेकर इनमें सफर कर सकेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना होगा।

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के दैनिक यात्री लोकल व ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि ट्रेनें नहीं चलने से उन्हें अपने कार्य स्थल पर पहुंचने में दिक्कत होती है। उनके सामने सड़क से सफर करने का ही विकल्प है जिसमें समय और किराया दोनों ज्यादा लगता है। वहीं, कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के धरने से सड़क मार्ग से दिल्ली आने जाने में परेशानी बढ़ गई है। दैनिक यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पिछले दिनों रेलवे बोर्ड से लोकल ट्रेनें चलाने की अनुमति मांगी थी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के बीच जरूरी दिशा निर्देश का पालन करते हुए कुछ ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है। इनमें 14 पैसेंजर ट्रेनें, पांच ईएमयू (इलेक्टि्रकल मल्टीपल यूनिट), दस एमईएमयू (मेनलाइन इलेक्टि्रकल मल्टीपल यूनिट) और छह डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) शामिल हैं

अधिकारियों का कहना है कि रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद इन ट्रेनों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल इन्हें एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दिया गया है। टिकट की बिक्री और रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली लोकल ट्रेनें

  • बरेली-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54075)
  • पुरानी दिल्ली-बरेली पैसेंजर (54076)
  • शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू (64016)
  • गाजियाबाद-शकूरबस्ती ईएमयू (64031)
  • पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64053)
  • हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र ईएमयू (64461)
  • कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू (64462)
  • पुरानी दिल्ली-सहारनपुर एमईएमयू (64557)
  • सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू (64558)
  • पुरानी दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू (74021)
  • सहारनपुर-पुरानी दिल्ली डीएमयू (74024)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!