Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल

रुद्रप्रयाग। दिनांक 16 नवंबर 2026 की रात्रि को जनपद रुद्रप्रयाग के थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत कंडारा के समीप वाहन संख्या UK13 TA 0706 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 10 व्यक्ति सवार थे, जो कंडारा से बारात में शामिल होकर वापस अपने गांव रांसी की ओर लौट रहे थे।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि वाहन में सवार 06 व्यक्ति घायल अवस्था में हैं, जबकि 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। इसके पश्चात SDRF टीम द्वारा DDRF एवं स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

घटनास्थल तक सड़क मार्ग उपलब्ध न होने तथा अत्यंत दुर्गम पहाड़ी भूभाग होने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF, DDRF जवानों एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगभग 04 किलोमीटर पैदल दुर्गम मार्ग तय कर घायलों एवं मृतकों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।

लगभग 05 से 06 घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी 06 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से 04 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं दुर्घटना में मृत 04 व्यक्तियों के शवों को खाई से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्तियों का विवरण

1. उमेद सिंह राणा, पुत्र श्री चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
2. राजेंद्र सिंह, पुत्र श्री चंद्र सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
3. लविश राणा, पुत्र श्री दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
4. कु. वंशिका, पुत्री श्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
5. उर्मिला देवी, पत्नी श्री भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलोंड, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
6. श्रीमती पूजा, पत्नी श्री आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।

मृतकों का विवरण

1. कुंवर सिंह, पुत्र श्री बचन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।
2. मदन सिंह, पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष।
3. सूरत सिंह, पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ।
4. बलवीर सिंह, पुत्र श्री बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गीड बस्ती, रांसी, ऊखीमठ।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.