Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को देंगे करोड़ों की सौगात, शहर के तीन लोगों से की बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को सोमवार की सुबह करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र से उद्यमी विपिन अग्रवाल, संपूर्णानंद स्टेडियम में बास्केट बाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह और पक्के महाल में काल भैरव के पास गृहिणी नीलिमा मेहता से बातचीत की। इस दौरान कार्यक्रम का प्रसारण दशाश्वमेघ घाट, शूलटंकेश्वर, टीएफसी, सर्किट हाउस, एयरपोर्ट परिसर और कमिश्‍नरी में किया गया।

ऑनलाइन आयोजन के दौरान सबसे पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संबोध्‍ान किया और पीएम के कोरोना संक्रमण के दौरान किये गए उपायों और विकास को लेकर अपनी बात रखी। मुख्‍यमंत्री के संबोधन के बाद काशी के विकास पर आधारित एक संक्षिप्‍त वृत्‍तचित्र भी दिखाया गया। सुबह 10.45 बजे पीएम ने बटन दबाकर ऑनलाइन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। पीएम ने सबसे पहले प्रश्‍ाांति सिंह से बातचीत की और बध्‍ााई के साथ शुभकामनाएं कीं। दीवाली को लेकर परिचर्चा की और खेल पर परिचर्चा की। स्‍टेडियम में खिलाडियों के लिए सुविधा को लेकर चेंजिंग रूम और आवासीय भवन पर बात की। खेल जगत में बनारस की युवा पीढी और आगे आए। दीपावली की परिवार को शुभकामनाएं दी

नीलिमा मेहता काल भैरव से बात की और दीवाली के रौनक पर उनसे बातचीत की तो आवाज डिसकनेक्‍ट हो गई। दोबारा कनेक्‍ट हुआ तो नीलिमा ने पीएम को प्रणाम किया और गली की साफ सफाई को लेकर भी पीएम ने परिचर्चा की। पीएम ने कहा कि काशी लोग देखने आते हैं तो काशी की गली की रौनक भी होने को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। बनारस के गलियों के शहर होने और कण कण की पवित्रता पर परिचर्चा हुई। पीएम ने सभी को त्‍योहार की बधाई भी दी।

इसके बाद पीएम ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र से उद्यमी विपिन अग्रवाल से बातचीत कर अपने कारोबार संबंधी जानकारी साझा की। यहां से निर्मित उत्‍पादों की खरीदारों से संबंध और कारोबारी गतिविधि को लेकर भी उन्‍होंने शहर में विकास कार्यों को लेकर अपनी बातें रखी। पीएम नरेंद्र मोदी ने छाेटे उद्योगों पर बात करते हुए मालिक मैनेजर और उनके बेहतर चैंबर बनाने और परिसर में कारीगरों के स्‍थान को बेहतर बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे। कारीगर को भी घर जाने का मन न हो एेसा माहौल होना चाहिए। दीवाली और त्‍योहार पर लोगों का ध्‍यान गया है, लॉकडाउन के बाद सुधार को लेकर भी पीएम ने परिचर्चा की। उद्यमी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान भी प्रश्‍ाासनिक सहयोग को लेकर अपने विचार साझा किए। आत्‍मनिर्भरता के लिए प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

राजेंद्र प्रसाद घाट पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री नीलकंठ तिवारी ने आयोजन स्‍थल का जायजा लिया और लोगों से संवाद भी किया। वहीं कमिश्नरी में मंडलायुक्त और डीएम पहुंचे तो एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज के उद्घाटन की चल रही तैयारियों के बीच मछलीशहर सांसद वीपी सरोज, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं अन्‍य स्‍थानों पर आयोजन के साथ ही जिन लोगों से पीएम वार्ता करेंगे वहां भी लोगों की भीड़ सुबह से मौजूद रही और लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्‍साह बना रहा। कई जगहों पर लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

वहीं आयोजन में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और अन्‍य लोग मौजूद रहे तो शूलटंकेश्वर महादेव परिसर में वर्चुअल उद्घाटन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!