Breaking News :
>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उत्तराखण्ड

सीमेंट लदे कंटेनर से दबकर तीन मजदूरों की मौत

हल्द्वानी:शहर के सुभाषनगर में मिक्सचर प्लांट में रखे सीमेंट के कट्टे लदे लोहे के विशाल कंटेनर के नीचे दबने से सोमवार को तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मजदूरों के शव निकालने में साढ़े पांच घंटे लग गए। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले के ग्राम बिरसुंगपुर, तहसील धौरहरा निवासी 13 मजदूरों का एक गु्रप 10 मार्च को मजदूरी के लिए हल्द्वानी आया था। सभी मजदूर ठेकेदार तस्लीम के अधीन काम कर रहे थे। इनमें से मजदूर मूल चंद (23) पुत्र कंछाद, सोनू (30) पुत्र इतवारी और सागर (30) पुत्र मुखलाल सुभाषनगर में बांबे हास्पिटल के पास बन रहे शॉपिंग मॉल में काम कर रहे थे। निर्माणाधीन मॉल के समीप ही सुभाषनगर तिराहे पर एक जमीन पर मिक्सचर प्लांट लगा है।

सोमवार दोपहर तीनों खाना खाने के बाद प्लांट में रखे सीमेंट से लदे कंटेनर के नीचे छांव में आराम करने के लिए लेट गए। करीब एक बजे कंटेनर रखने के लिए बनाए पीलर ढह गए। इससे कंटेनर  मजदूरों के ऊपर गिर गया और तीनों की मौत हो गई। प्लांट के मुंशी सीएस मेहरा निवासी काठगोदाम ने हादसे की सूचना ठेकेदार व अन्य लोगों को दी।

इसके बाद तीनों शवों को निकाला जा सका। एसडीएम एपी वाजपेयी ने कहा कि घटना दु:खद है। इसकी जांच की जाएगी। यदि मृतकों के परिजनों की ओर से तहरीर आई तो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!