Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

हिरासत में ली गईं तृप्ति देसाई, पीएम के काफिले को रोकने की दी थी धमकी

पुणे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रही भूमाता ब्रिगेड की संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को शुक्रवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देसाई ने गुरुवार को एसपी अहमदनगर को चिट्ठी लिखकर सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलने की मांग की थी। उनका कहना था कि वह पीएम से मिलकर सबरीमाला मंदिर विवाद पर चर्चा करना चाहती हैं। तृप्ति देसाई ने पीएम से न मिलने देने पर उनका काफिला रोकने की धमकी भी दी थी।

तृप्ति देसाई ने हिरासत से पहले कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद, महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। यहां तक कि पत्रकार जो कवरेज के लिए वहां गए थे, उन पर भी हमला किया गया। आज प्रधानमंत्री शिरडी आ रहे हैं और मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि अगर हर कोई सुरक्षित रूप से और बिना किसी डर के शिरडी के साईं मंदिर आ सकता है, तो सबरीमाला में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। अगर वह मुझसे नहीं मिलते हैं, तो हमारे पास उनके काफिले को रोकने की अन्य योजनाएं हैं। तृप्ति ने कहा, ‘विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है, हमें घर में ही रोक लिया गया है, ये हमारे आवाज को दबाने की कोशिश है।’

वहीं पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के कारण तृप्ति देसाई को हिरासत में लिया गया है। पुलिस निरीक्षक विजय पुराणिक ने कहा सुरक्षा कारणों से हमने उन्हें शिरडी न जाने का अनुरोध किया। अगर वह जबरन जाने की कोशिश करती हैं, तो उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बता दें, केरल के सबरीमाला मंदिर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 से 50 आयुवर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के आदेश का कड़ा विरोध किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने बीते दिनों कहा था कि वह अभी भी मंदिर जाने के लिए दृढ़ हैं और सबरीमाला जाएंगी। उन्होंने कहा था कि अगर वह सबरीमाला गईं तो हिंसा भड़क सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!