Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
अन्य

मेकअप के दौरान की गई ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं खूबसूरती, इन बातों का रखें खास ख्याल

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. दमकती और निखरी त्वचा के लिए घरेलू नुस्खों से लेकर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट तक का इस्तेमाल करते हैं. बात कहीं जाने की हो या किसी पार्टी का हिस्सा बनने की, मेकअप करना जरूरी हो जाता है। मेकअप त्वचा खूबसूरत बनती है और कॉन्फिडेंस झलकता है। हालांकि, अगर ठीक तरह से मेकअप न किया जाए तो स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. दरअसल, मेकअप में इस्तेमाल किए जाने वाले हानिकारक केमिकल्स स्किन पर साइड इफेक्ट्स छोड़ सकते हैं। इसलिए मेकअप के दौरान 5 गलतियां कभी भी नहीं करनी चाहिए…

गंदा मेकअप ब्रश यूज करना
मेकअप के बाद अगर मेकअप ब्रश और स्पॉन्ज को सही तरह से साफ न किया जाए तो स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. लंबे समय तक इनमें प्रोडक्ट लगे रहने से कीटाणु पनपने लगते हैं, जो स्किन सेल्स तक पहुंचते हैं और इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. इसलिए जब-जब मेकअप ब्रश और स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें, उन्हें वॉश जरूर करें।

स्किन मॉइस्चराइज न करना
मेकअप से पहले त्वचा को मॉइस्चराइज करना चाहिए. इससे मेकअप काफी समय तक चेहरे पर बना रहता है. मॉइस्चराइज करने से त्वचा पर एक लेयर बन जाती है, जिससे मेकअप प्रोडक्ट त्वचा को नुकसान नहीं करता है। लेकिन अगर मेकअप से पहले त्वचा को मॉइस्चराइज न किया जाए तो इससे कई तरह की स्किन समस्याएं हो सकती हैं।

मेकअप रिमूव न करना
कई बार मेकअप हटाने के लिए सीधे फेश वॉश करना गलत होता है. इससे मेकअप प्रोडक्ट स्किन पर लगा रहता है और नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए मेकअप को सही तरह से रिमाव करना चाहिए. इसके लिए रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए. किसी ऑयली मॉइस्चराइज को लगाकर भी मेकअप को हटा सकते हैं. इसके बाद ही फेश वॉश करें, जिसससे त्वचा की गहराई तक मेकअप साफ हो जाए।

हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल
आजकल कई वर्कप्लेस पर मेकअप की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आप रोजाना हैवी फाउंडेशन का यूज करती हैं तो इससे स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं और कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

सोने से पहले मेकअप न हटाना
रात में स्किन को हील होने का वक्त मिलता है. इस दौरान त्वचा किसी भी चीज को गहराई से सोख लेती है. अगर आपके चेहरे पर मेकअप लगा है तो इससे स्किन एलर्जी, त्वचा का बेजान हो जाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए सोने से पहले मेकअप रिमूव करना कभी न भूलें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!