Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के ठिकानों पर सीबीआइ के छापे की खबर फैलने से पंजाब में भी मची हलचल

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2022, शुक्रवार, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कई कारोबारियों और एक्साइज विभाग के अपुसरों के आवास पर सीबीआई की रेड के बाद पंजाब में भी खलबली मच गई है। पंजाब में भी हाल ही में दिल्ली के मॉडल पर ही आबकारी नीति अपनाई गई थी जिसकी खूब आलोचना हो रही है। यहां तक कि इस नीति को हाई कोर्ट में भी चुनौती दी गई है। दूसरी छापे की कार्रवाई को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्‍य आप नेताओं ने मनीष सिसौदिया का समर्थन किया है

इस छापेमारी के चलते पंजाब के एक्साइज विभाग के अफसरों में भी खलबली मच गई है। दरअसल नई पॉलिसी में सरकार ने शराब के सर्किल को तीन करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़ कर दिया है। इससे छोटे कारोबारी इससे बाहर हो गए हैं और केवल बड़े कारोबारियों के पास ही ठेके चले गए हैं। ज्यादातर ठेकेदार वही हैं जो दिल्ली में शराब का कारोबार कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इसलिए पंजाब एक्साइज और कारोबारी भी घबराए हुए हैं।

उधर, मनीष सिसाेदिया, एक्साइज विभाग के अफसरों और कारोबारियों के आवास पर सीबीआई की रेड पर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव डॉ सुभाष शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्‍होंंने कहा  कि सिसोदिया और कई अन्य शराब कारोबारियों के खिलाफ सीबीआई की रेड चल रही है। भाजपा पहले से ही यह कहती आ रही है कि दिल्ली सरकार की आबकारी पॉलिसी भ्रष्टाचार की पॉलिसी है।

उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को इंस्टीट्शूनलाइज कर दिया है। व्यापक करप्शन हुई है। वही फार्मूला पंजाब में भी लागू किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार किस तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है इसकी उदाहरण है कि उनके स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के केस में अंदर हैं। दिल्ली जल बोर्ड का मामला हो और अब मनीष सिसोदिया के घर रेड चल रही है।

डाा. सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में हटाना पड़ा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि अपने आप को कट्टर ईमानदार पार्टी कहने वाली आप भ्रष्टाचार में गले गले तक डूबी हुई है। उनके सारे काम जनता के सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियां काम कर रही हैं। जल्द ही इस पार्टी के सभी भ्रष्ट लोग जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

दूसरी ओर, सीबीआइ के इस छापेको लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर वित्तमंत्री व कर एवं आबकारी विभाग के मंत्री हरपाल सिंह चीमा , शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, आदि ने उनके पक्ष में ट्वीट किए हैं। उन्होंने आज के ही दिन अमेरिका के अखबार में मनीष सिसोदिया की खबरों को भी टैग किया,  जिसमें बताया गया है कि उन्होंने किस तरह से दिल्ली में स्कूली क्षेत्र में बढिया काम किया है।

हरपाल चीमा ने कहा कि जिस दिन दिल्ली के न्यूयार्क टाइम्स में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर प्रकाशित हुई उसी दिन मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई ने रेडकी है। मनीष पहले ऐसे शिक्षा मंत्री हैं जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। इससे भाजपा खफा है।

राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा ने ट्वीट किया कि केजरीवाल सरकार की शिक्षा क्रांति की खूब वाहवाही हुई है। उसी सुबह उस शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया के घर भाजपा की सीबीआई ने रेड कर दी। इन्होंने आठ साल में खूब रेड करवाई, लेकिन कुछ मिला नहीं। आगे भी करवाते रहिए- हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि मनीष सिसोदिया आज़ाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं। उनके आवास पर सीबीआई की रेड, ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा?

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!