Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रिर्जव महिला पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी को एमबीजपीजी कालेज हल्द्वानी में दिया गया सैद्धान्ति एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण

जिलाधिकारी ने धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विशेष परस्थितियों में रिर्जव कार्मिकों की तैनाती की जाती है, ताकि निर्वाचन का कार्य बाधित न हो

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2022, मंगलवार, हल्द्वानी (सूचना)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, समयबद्ध तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु मंगलवार को रिर्जव महिला पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी को एमबीजपीजी कालेज हल्द्वानी में पावर प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान की गोपनीयता बनाये रखने सहित निर्वाचन के अन्य कार्यों को त्रुटि रहित करने के लिए सैद्धान्ति एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

जिलाधिकारी ने धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विशेष परस्थितियों में रिर्जव कार्मिकों की तैनाती की जाती है, ताकि निर्वाचन का कार्य बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारियों एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण, ईवीएम व हैड्सप प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसे अच्छी तरह को भली-भाँति समझ लें। उन्होंने कहा कि कुशल कार्य के लिए कुशल जानकरी का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तहर से कोरोना संक्रमण फैल रहा है उसे देखते हुए रिर्जव कार्मिकों की ड्यूटी लगने की प्रबल सम्भावना है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में मॉडल बूथ बनाये जा रहे हैं जिसमें महिलाओं की तैनाती की जानी है उन्होंने कहा कि जिन्होंने कोविड-19 की बूस्टर डोज नहीं लगाई है वे सुरक्षा की दृष्टि से बूस्टर डोज लगाना सुनिश्चित करें।

इस दौरान प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान महिला कार्मिकों को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बी.यू., सी.यू. तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया, मतदान के बाद मतदाता की अंगुली पर अमिट स्याही लगाने, मतदान बूथ पर मोबाइल प्रतिबंधित, आदि की गहनता से जानकारी देते हुए हैंड्सप प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 गाइडलाईनों का भी अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान सम्बन्धित पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के बूस्टर डोज भी लागाये गये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, मास्टर ट्रेनर, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण गोपाल गिरी, एके शर्मा एव बीसी तिवारी, राजेन्द्र पाण्डे ने महिला पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!