Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में संडे बाजार स्थानांतरित, रेंजर्स ग्राउंड से हटाकर आईएसबीटी के पास लगेगा बाजार

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए जिलाधिकारी का बड़ा फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025, देहरादून। शहर में लगातार लग रहे यातायात जाम और आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के समीप रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले रविवार साप्ताहिक बाजार को स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह संडे बाजार आईएसबीटी देहरादून के पास उत्तराखंड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड की खाली भूमि पर आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, रेंजर्स ग्राउंड में हर रविवार बाजार लगने से लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण गंभीर जाम की स्थिति बन जाती थी। इसका सीधा असर दून अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस सेवाओं पर पड़ रहा था।

जिला प्रशासन ने बताया कि रेंजर्स ग्राउंड के आसपास अस्पताल, प्रमुख कार्यालय और मुख्य मार्ग स्थित हैं। ऐसे में रविवार बाजार के कारण उत्पन्न यातायात अवरोध बुजुर्गों, बच्चों और आपातकालीन सेवाओं के लिए खतरा बन रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति के अनुरोध और बैठक में हुई चर्चा के बाद बाजार को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, संडे बाजार अब आईएसबीटी के समीप उस भूमि पर संचालित होगा, जो उत्तराखंड शासन के 2 मार्च 2023 के शासनादेश के तहत मेट्रो परियोजना के लिए लीज पर दी गई थी और वर्तमान में खाली है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक उक्त भूमि पर मेट्रो परियोजना का वास्तविक कार्य शुरू नहीं हो जाता।

प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और आमजन को जाम से राहत मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!