Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 मई 2023, देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त शिविर कार्यालय ईसी रोड देहरादून में संचालित स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त गढ़वाल मंडल ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में संचालित स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने वर्तमान में संचालित ड्रेन निर्माण एवं ट्रेन मरम्मत कार्य को 15 जून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीवर, भूमिगत विद्युत लाइन, पुरानी ड्रेन मरम्मत कार्य यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि रात्रि में अधिक समय तक कार्य किया जाए। उन्होंने रात्रि में 09ः00 बजे से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात से दूरभाष पर वार्ता करते हुए रात्रि में समय अवधि बढ़ाने की अनुमति देने को कहा। #Smart City Limited

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं एवं ठेकेदारों को भी निर्देशित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिदिन कार्यों की प्रगति के प्रतिशत को मॉनिटर करते रहे। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कार्यों को लंबा ना खींचा जाए इसके लिए मानव श्रम एवं उपकरण बढ़ाए जायें।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राजपुर रोड, घंटाघर, दिलाराम चौक, बहल चौक, ईसी रोड, आराघर, प्रिंस चौक तक, घंटाघर से किशननगर चैक तक वर्तमान में कार्य संचालित हो रहे है।

बैठक में सीजीएम तकनीकि जे.एस. चौहान, एजीएम अधिप्राप्ति एवं अनुबंध गिरीश पुण्डीर, एजीएम वाटर वर्क्स कृष्णा चमोला, एसई लोनिवि अनिल कुमार, परियोजना प्रबन्धक पीआईयू परियोजना प्रबन्धक प्रवीण कुश आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!