Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड की बची हुईं परीक्षाएं आज से शुरू

कोरोना वायरस के चलते पूर्व में स्थगित हुईं उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। संक्रमण के लिहाज से परीक्षाएं नए नियम और व्यवस्थाओं के साथ हो रही हैं। शिक्षा विभाग ने छात्रों से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की थी।

सीईओ आशारानी पैन्यूली ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र पूरी तरीके से सैनिटाइज कर दिए गए हैं। देहरादून में 127 केंद्रों पर परीक्षाएं होनी हैं। जिसमें 119 में 12वीं व दसवीं दोनों और आठ स्कूलों में केवल हाईस्कूल की परीक्षाएं होंगी। बोर्ड परीक्षा में कुल 28273 छात्र-छात्रएं शामिल होने जा रहे हैं। जिसमें 15996 छात्र-छात्रएं हाईस्कूल और 12277 छात्र-छात्रएं इंटर की परीक्षा देंगे। गेट पर छात्रों और शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना मास्क के ना तो छात्रों, न तो शिक्षकों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री दी जाएगी। क्योंकि थर्मल स्क्रीनिंग सैनिटाइजेशन आदि में समय लग सकता है।

इसलिए छात्रों का आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षाएं अब दो पाली में होंगी। पहली पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।

इस व्यवस्था से गुजरना होगा

नई व्यवस्था के अनुसार छात्र और शिक्षकों को गेट पर सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग करवानी होगी। यहीं पर छात्र-छात्रओं और शिक्षकों को सैनिटाइज भी किया जाएगा। तय मानक से अधिक तापमान आने या फिर बीमार छात्रों को अलग कक्ष में बैठाया जाएगा।

अपनी व्यवस्था पर पहुंचना होगा केंद्र

छात्रों को अपनी व्यवस्था पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। सरकार, बोर्ड या फिर शिक्षा विभाग की ओर से किसी भी छात्र के लिए अलग से परिवहन की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या उन छात्र-छात्रओं को होगी जो दूरस्थ इलाकों से परीक्षा केंद्र में पहुंचेंगे।

आज इन विषयों की परीक्षा

  • हाईस्कूल: उर्दू, (सुबह नौ से 12)
  • इंटरमीडिएट: जीव विज्ञान, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान, (दोपहर दो से शाम 5 बजे)

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ख्याल

  • परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर और मास्क लेकर जाएं
  • केंद्र पर कम से कम आधा घंटा पहले पहुंच जाएं
  • परीक्षा केंद्र से अधिक दूरी पर रहने वाले छात्र घर से जल्दी निकल जाएं
  • परीक्षा केंद्र पर अपने दोस्तों से दूरी बनाए रखें
  • अगर बीमार हैं तो केंद्र पर पहुंचते ही इसकी सूचना दें

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!