Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद ने मौत से चंद घंटे पहले हाथ से लिखी थी चिट्ठी

हरिद्वार: स्वामी सानंद उर्फ जीडी अग्रवाल ने मौत से चंद घंटे पहले यानी गुरुवार की सुबह 06:45 बजे अपने हाथ से एक चिट्ठी लिखी। जिसे मातृसदन के हवाले से स्वामी सानंद ने मीडिया को जारी किया।

स्वामी सांनद के इस आखिरी पत्र का हिंदी अनुवाद इस प्रकार है कि 10 अक्टूबर को हरिद्वार प्रशासन की ओर से मुझे मातृसदन से ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया। जहां एम्स के डॉक्टरों ने उनकी तपस्या को गंभीरता से लिया।
साथ ही, संस्थान की ओर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के तीन विकल्प सुझाए। जिसमें फोर्स फीडिंग, मुंह या नाक के जरिए, स्लाइन के जरिए उपचार की बात कही। उन्होंने बताया है कि खून में पोटेशियम की मात्रा 3.5 के सापेक्ष 1.7 होने के चलते पोटेशियम देने की भी सलाह दी गई है।

मैंने इस पर सहमति जता दी है कि वह मुंह से और स्लाइन के जरिए भी पोटेशियम लेने के लिए राजी हैं। इतना ही नहीं सानंद ने तपस्या को लेकर एम्स के सहयोग का आभार भी इस चिट्ठी में जताया।
गंगा रक्षा के लिए मातृसदन के तीसरे संत का बलिदान

गंगा रक्षा की लड़ाई में मातृसदन से जुड़े तीसरे संत ने अपने प्राण त्यागे हैं। स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद से पहले वर्ष 2011 में ब्रह्मचारी निगमानंद और वर्ष 2013 में गोकुलानंद की मौत हुई है। मातृसदन का आरोप है कि तीनों ही संतों की हत्या की गई है। निगमानंद और गोकुलानंद की विसरा जांच में जहर होने की पुष्टि भी हुई है। कनखल के जगजीतपुर में वर्ष 1998 में मातृसदन की स्थापना के बाद परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी निगमानंद व गोकुलानंद ने खनन और क्रशर माफिया के खिलाफ अनशन की शुरुआत की।

सबसे पहले स्वामी गोकुलानंद ने तीन मार्च से 30 मार्च 1998 तक अनशन किया। इसके बाद ब्रह्मचारी निगमानंद ने अलग-अलग समय पर अनशन किए। 13 जून 2011 को संत निगमानंद की मौत हुई। मातृसदन ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद स्वामी गोकुलानंद ने अनशन किया।

वर्ष 2013 में गोकुलानंद एकांत तपस्या करने गए थे। मातृसदन के मुताबिक, नैनीताल के बामनी गांव में उन्हें जहर दे दिया गया। उनकी विसरा रिपोर्ट में एस्कोलिन जहर की पुष्टि हुई। अब स्वामी सानंद की मौत होने पर मातृसदन ने सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगाया है। गंगा रक्षा की लड़ाई में तीसरी आहुति डालने के बाद भी मातृसदन गंगा रक्षा के अपने संकल्प पर अडिग हैं। स्वामी शिवानंद ने गुरुवार को भी मातृसदन में यह दोहराया कि एक-एक सांस रहने तक गंगा के लिए संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!