Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड सरकार 4-जी सेवाओं से वंचित गाँवों में BSNL 4-जी के टावर लगाने के लिए देगी दो हजार वर्ग फीट भूमि नि:शुल्क

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार,17 नवम्बर 2022, देहरादून। 4-जी सेवाओं से वंचित गाँवों में बीएसएनएल 4-जी के टावर लगाने के लिए सरकार दो हजार वर्ग फीट भूमि नि:शुल्क देगी। इससे प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों तक 4-जी कनेक्टिविटी की राह आसान हो जाएगी। दरअसल, बीएसएनएल को हाल ही में 4-जी नेटवर्क आवंटित हुआ है।

प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आज भी तमाम गाँव ऐसे हैं, जहां 4-जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। राज्य सरकार के प्रयासों के बाद दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय ने देशभर के 4-जी मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित गांवों में यह सुविधा देने का निर्णय लिया गया।

इसके तहत चिह्नित क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने के लिए भूमि, वन क्षेत्रों की त्वरित एनओसी, निर्माण स्थल के लिए भूमि अधिग्रहण या लीज, मार्ग का अधिकार की अनुमति और बिजली कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार सक्रिय सहयोग करेगी। कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि टावर लगाने के लए 2000 वर्ग फीट भूमि का निशुल्क आवंटन किया जाएगा।
आवंटित निर्माण स्थलों तक बिजली आपूर्ति का विस्तार और अगर व्यवस्था न हो तो तीन माह के भीतर प्रावधान किया जाएगा। बीएसएनएल का सहयोग करने के लिए सिंगल प्वाइंट ऑफ कांटेक्ट का निर्धारण किया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे जल्द ही प्रदेश के दुर्गम गांवों तक 4-जी मोबाइल की घंटी बजेगी।
आईटीडीए की ओर से चलाए जा रहे अपणि सरकार पोर्टल के तहत 329 नागरिक सेवाओं और डाटा लेक विकसित करने के लिए कैबिनेट ने मैनपावर लेने को मंजूरी दे दी है। यह मैनपावर केंद्र सरकार की निक्सी (नेशनल इंफोर्मेटिक्स सर्विसेज इनकारपोरेटिक्स) की मदद ली जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!