Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज पहुँचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद>>मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी संस्था द्वारा आयोजित जल एवं खाद्य सुरक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्बोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार,17 नवम्बर 2022, देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को देहरादून आईएसबीटी स्थित एक निजी होटल में पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी संस्था द्वारा आयोजित जल एवं खाद्य सुरक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार में पहुँचे और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधन करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि जल संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि आज इस गोष्टी के माध्यम से निश्चित रूप से जो सुझाव आए है, उनपर विचार कर उसमे कार्य किया जाएगा। जल स्रोत के सुख जाने के संकट पर चिंता व्यक्त की और सभी से जल के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए जल का सदुपयोग करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जल के संरक्षण और उसके समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देशभर में कई कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रदेश के कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानो की आय दुगनी करने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। आज प्रदेश में एप्पल मिशन में 12 करोड़ और कीवी के लिए 18 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ज्यादा से ज्यादा फोकस जैविक और प्राकृतिक की खेती पर कर रही है ताकि किसानों की आय दोगनी होने के साथ साथ लोगो को प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि जब प्रदेश 25 वर्ष का होगा तो उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी हो इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर एससी आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा, संस्था के सीईओ नरेश चौधरी, डॉo दीपांकर शाह, पी.सी. गोरखा, प्रशांत राय, आर.एस. चटर्जी, शशांक शेखर, डॉo पंडित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.