Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बन रहा कार्यालय, नए साल में करेंगे शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 17 नवम्बर 2022, मथुरा। मुख्यमंत्री के लिए श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कार्यालय तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बतौर चेयरमैन इस कार्यालय में बैठेंगे। मुख्यमंत्री को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। यह कार्यालय आगामी वर्ष में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। होली के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे अपने कार्यालय कक्ष में ब्रज विकास की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने ब्रज विकास के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था। वे खुद इसके चेयरमैन हैं, जबकि वाइस चेयरमैन शैलजाकांत मिश्र (मुख्य सचिव स्तर का दर्जा) और आईएएस नगेंद्र प्रताप को सीईओ बनाया है।  ब्रज तीर्थ विकास परिषद की देखरेख में करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर वर्तमान में केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों द्वारा काम किया जा रहा है।

ब्रज विकास की उभरती संभावनाओं को देखते हुए मथुरा जिला मुख्यालय स्थित तहसील सदर और जवाहर बाग रोड पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय तैयार किया जा रहा है। यह तीन मंजिला कार्यालय करीब नौ करोड़ की लागत से बन रहा है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!