Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

विधानसभा के तीन मार्च से आरंभ हो रहा बजट सत्र के लिए सरकार ने कर ली तैयारियां

विधानसभा के तीन मार्च से आरंभ हो रहे बजट सत्र के लिए सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभा सचिवालय के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी गैरसैंण रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत ज्यादातर मंत्री और विधायक सोमवार को गैरसैंण पहुंचेंगे। शासन के उच्च अधिकारी भी सोमवार को गैरसैंण रवाना होंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो अगले पांच-छह दिन पूरी सरकार गैरसैंण में नजर आएगी।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन की शुरुआत छह वर्ष पहले वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार के समय हुई थी। तब से यहां लगातार हर साल विधानसभा का एक सत्र आयोजित किया जाता  रहा है। पिछला साल इसका अपवाद रहा, जब गैरसैंण में एक भी सत्र आयोजित नहीं किया जा सका। गैरसैंण में नया विधानसभा भवन और कई अन्य इमारतें बनकर तैयार हो चुकी हैं। विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने हाल ही में गैरसैंण पहुंचकर सत्र की तैयारियों का जायजा लिया।

सत्र के लिए सोमवार से गैरसैंण में चहल पहल आरंभ होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को ऋषिकेश व कोटद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को गैरसैंण पहुंचेंगे। फिलहाल सरकार ने सात मार्च, यानी पांच दिन का कार्यक्रम तय किया है। पहले दिन तीन मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट चार मार्च को सदन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश कर सकती है। विपक्ष ने बजट सत्र की कम अवधि को मुद्दा भी बनाया है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा इस सिलसिले में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर सत्र की अवधि बढ़ाए जाने की मांग कर चुके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया। इससे माना जा रहा है कि बजट सत्र की अवधि कुछ दिन और बढ़ाई जा सकती है। हालांकि 10 मार्च को होली पर्व को देखते हुए संभावना यही है कि सत्र के कार्यदिवस बढ़ाए गए तो यह होली के बाद ही होगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि अगर सत्र का दूसरा हिस्सा भी आयोजित किया गया तो उसे गैरसैंण या देहरादून में से कहां आयोजित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!