Breaking News :
>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार
खेल-जगत

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल 

नई दिल्ली।  भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. ये दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी देश हैं और पहले भी कई सारी टेस्ट शृंखलाओं में आमने-सामने आ चुके हैं। आगामी टेस्ट सीरीज की बात करें तो दोनों ही देश अपने-अपने स्क्वाड का एलान कर चुके हैं। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दृष्टि से काफी अहम होगी, लेकिन उससे पहले आइए भारत-बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश: टेस्ट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच आज तक कुल 8 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं, जिनमें केवल एक सीरीज को छोड़ कर हर बार टीम इंडिया विजयी रही है। वह एक सीरीज भी ड्रॉ पर छूटी थी, यानी बांग्लादेश आज तक कभी भारत के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. सीरीज तो नहीं जीती लेकिन ऐसे में सवाल आता है कि क्या बांग्लादेश ने कभी भारत के खिलाफ टेस्ट मैच जीता है। आज तक हो चुकीं सभी 8 सीरीज में बांग्लादेश कभी टीम इंडिया को टेस्ट मुकाबलों में नहीं हरा पाया है।

दोनों टीम अब तक 13 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं, जिनमें से 11 मौकों पर भारत विजयी रहा और 2 मैच ड्रॉ रहे. भारत और बांग्लादेश के बीच आगामी सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी. पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जाना है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच इस दौरे पर तीन टी20 मैच भी खेले जाने हैं, जिनका आयोजन ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद में होने वाला है।

आखिरी टेस्ट भिड़ंत में क्या हुआ?

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक की आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2022 में खेली गई थी. उस समय पहली भिड़ंत में टीम इंडिया ने 188 रन से जीत दर्ज की थी और दूसरे रोमांचक मुकाबले में भारत 3 विकेट से विजयी रहा था. उस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा काफी बढ़िया फॉर्म में दिखे थे।

भारत Vs बांग्लादेश मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, मैच को टीवी पर लाइव स्पोर्ट्स18 चैनल पर देख सकते हैं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप पर होगी।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद और जाकिर अली अनिक।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!