Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका

भाजपा नेता राहुल गांधी के लिए अपमानजनक और हिंसक शब्दों का प्रयोग कर रहे- कांग्रेस

देहरादून। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह, तरविंदर सिंह मारवाह और भाजपा के सहयोगी दल के नेता संजय गायकवाड़ द्वारा द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध अपमानजनक और हिंसक बयानबाजी के विरोध में महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

गोगी ने कहा कि भाजपा के नेताओं की अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी अनर्गल और अपमानजनक बातें करना सामान्य बात हो गई है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री रघुराज सिंह द्वारा हाल में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को आतंकवादी और देश का दुश्मन बताया गया।

अब भाजपा और उसके सहयोगी एक कदम आगे बढ़कर राहुल के विरुद्ध हिंसक बयान भी देने लगे हैं। महाराष्ट्र के शिवसेना के बागी विधायक और भाजपा के सहयोगी संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख के इनाम की बात की है। यह भाजपा की कुत्सित और हिंसक मानसिकता को उजागर करता है। ये लोग भारत के नेता प्रतिपक्ष जैसे गरिमापूर्ण पद पर आसीन नेता के लिए अपमानजनक और हिंसक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं की इन सब बयानबाजियों पर भाजपा सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे जाहिर होता है कि ये भाजपा नेता अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। गोगी ने कहा कि भाजपा नेताओं के इस तरह के बयान भाजपा कैडर को हिंसा के लिए सीधे सीधे उकसावा है।

अब देश की जनता के सामने ये साफ है कि मोदी और अमित शाह का राजनीतिक मॉडल घृणा और हिंसा पर आधारित है; लोकतंत्र में भाजपा के वर्तमान नेतृत्व का कोई भरोसा नहीं है। जनता समझ गई है कि ये लोग तभी तक केवल दिखावे के लिए संविधान की बात करते रहेंगे जब तक ये संविधान और लोकतांत्रिक परिपाटी को बदल नहीं देते। उसके बाद हिंसा के बल पर पूर्ण तानाशाही स्थापित करना चाहते हैं। कांग्रेस ने इस देश के संविधान और लोकतंत्र को अपने खून पसीने से सींचा है, हम भाजपा के वर्तमान नेतृत्व के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

गोगी ने कहा कि हम तो भाजपा के उन सदस्यों का भी आह्वान करते हैं कि जो लोकतांत्रिक मूल्यों में पूरी आस्था रखते हैं कि अपने नेतृत्व की लोकतंत्र विरोधी और विपक्ष का हिंसक दमन करने की नीति का विरोध करे।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत , प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल ,महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा ,डॉ प्रतिमा , अभिनव थापर ,आलोक मेहता, पूनम कडारी, गौरव शर्मा, मोहम्मद फ़ारुख़, वीरेंद्र पवार, अभिषेक तिवारी, शकील मंसूरी, उदय सिंह, मरगब आलम, संदीप जैन, इस्तवर, अनिफ, परवेज अंसारी, अरविंद गुरुंग, सुरेंद्र मेहरा, राजू, प्रतिमा सिंह, भूपेन्द्र यादव, सहजाद अंसारी, मुस्तकीम, रविहसन इस्लाम अंसारी, अशोक कुमार, ताफिक खान, अनिकेत सिंह, आयुष सेमवाल, महेंद्र सिंह नेगी, सुनील थपलियाल, मरगूब आलम आदि सम्मिलित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!