Breaking News :
>>चारधाम यात्रा- 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
उत्तराखण्ड

खेत में काम कर रहे वृद्ध को बाघ ने हमला कर किया घायल

रामनगर, नैनीताल : ग्राम पुछड़ी में बाघ ने हमला कर वृद्ध को घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सयुंक्त चिकित्सालय लाया गया।

पुछड़ी निवासी गोविंद सिंह (63) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह अपने गेहूं के खेत मे काम कर रहे थे। समीप ही उसका पोता देवराज व बहु गीता भी खेत में काम कर रही थीं।

इसी बीच खेत से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। गोविंद के पोते और आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ उन्हें छोड़कर चला गया। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में उनके खेतों में गेहूं की फसल तैयार है। ग्रामीण बाघ के आतंक से अपने खेतों में खड़ी फसल को काटने में भी डर रहे है। उन्होंने वन विभाग से बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के रेंजर संतोष पंत का कहना  कि गोविंद सिंह पर हमला करने वाला बाघ नहीं, बल्कि गुलदार है। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों ने गांव में गश्त शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!