Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पलटन बाजार सहित आसपास क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री पर जिला व पुलिस प्रशासन ने लगाई रोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून। दीपावली पर इस बार पलटन बाजार सहित आसपास क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री पर जिला व पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक में यह आदेश जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार और डीआइजी जन्मेजय खंडूड़ी ने जारी किए हैं।

इस दौरान व्यापारियों को निर्देशित किया है कि पलटन बाजार में कोतवाली से घंटाघर तक, धामावाला बाजार में कोतवाली से आढ़त बाजार चौक तक, मोती बाजार में पलटन बाजार से पुरानी सब्जीमंडी, हनुमान चौक में झंडा मोहल्ला, रामलीला बाजार से बैंड बाजार तक पटाखों की बिक्री नहीं होगी। इसके अलावा आनंद चौक से लक्ष्मण चौक तक, डिस्पेंसरी रोड का पूरा क्षेत्र, घंटाघर, चकराता रोड पर हनुमान मंदिर तक, सर्वे चौक से डीएवी पीजी कालेज जाने वाली रोड, करनपुर मुख्य बाजार के अलावा ऐसे स्थान जहां अग्निशमन के वाहन नहीं पहुंच सकते, आतिशबाजी लाइसेंस के लिए प्रतिबंधित रहेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि आतिशबाजी के अस्थायी लाइसेंस के लिए व्यापारी 25 से 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। एक से पांच नवंबर तक पटाखों की बिक्री की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए जाने के लिए सुरक्षित स्थान चिह्नित करने और अग्निसुरक्षा के सभी मानकों का पालन करवाने के लिए सभी उप जिलाधिकारी व परगना जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट को निर्देश जारी किए हैं।

आतिशबाजी की बिक्री के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों से लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आतिशबाजी की बिक्री के लिए निर्धारित स्थल पर आवंटित क्षेत्र के लिए शुल्क भी देना होगा। इससे पहले जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से इस साल खुले मैदानों में पटाखों की बिक्री करने की योजना बनाई थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। इस दौरान अगले वर्ष से आतिशबाजी के लिए प्रशासन व पुलिस की ओर से निर्धारित स्थान पर ही आतिशबाजी की दुकानें लगाए जाने का शपथपत्र व्यापारियों की ओर से प्रशासन को उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया।

धनतेरस पर रात 12 बजे तक खुलेंगी सर्राफा की दुकानें

बैठक में यह आदेश जारी किए गए हैं कि धनतेरस पर रात 12 बजे तक सर्राफा व फर्नीचर की दुकानें खुली रहेंगी। जिस किसी सर्राफा व्यापारी को धनराशि सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की आवश्यकता है, उन्हें पुलिस प्रशासन को पहले ही अवगत कराना होगा, ताकि संबंधित को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!