Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मनोरंजन

‘बत्ती गुल’ का संकट ख़त्म, शाहिद-श्रद्धा की इस फिल्म को मिला नया मेकर

मुंबई। शाहिद और श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू अपने निर्धारित समय यानि 31 अगस्त को रिलीज़ हो पाएगी, इसकी संभावना बन गई है क्योंकि फिल्म के एक निर्माता के हटने के साथ टी-सीरीज़ के रूप में फिल्म को नया मेकर मिल गया है l

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पिछले महीने उत्तराखंड में पूरा हुआ था लेकिन दूसरा अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस कारण फिल्म के बंद होने की ख़बरें थी लेकिन अब ऐसा नहीं है l म्यूज़िक कंपनी टी-सीरीज़ अब इस फिल्म की सोलो प्रोड्यूसर होगी क्योंकि क्रिअर्ज़ एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म से अपना हाथ खींच लिया है। इतना ही नहीं फिल्म के निर्देशक श्री नारायण सिंह को भी इस प्रोजेक्ट में एक शेयर होल्डर बना दिया गया है। एक समय ये कहा जा रहा था की कहीं इस फिल्म का हाल भी जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु की तरह न हो जाये, जिसके साथ भी क्रिअर्ज़ एंटरटेनमेंट का विवाद चल रहा था। इतना ही नहीं टी-सीरीज़ अब अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म फन्ने खान को भी अपने अन्य पार्टनर्स के साथ प्रोड्यूस करेंगा।
वैसे इस फिल्म की शूटिंग अब कब शुरू होगी ये देखना है की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। बताया जा रहा है फिल्म की लीड हीरोइन श्रद्धा कपूर को प्रभास के साथ आबू धाबी में शूट करना है, जहां वो फिल्म साहो की शूटिंग करेंगी। यही नहीं शाहिद कपूर, साऊथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म की रिलीज़ डेट पहले ही 31 अगस्त को घोषित की जा चुकी है और ऐसे में ये फिल्म कैसे पूरी होगी ये देखना होगा। याद हो कि शाहिद कपूर पिछले दिन देहरादून में चल रही फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए थे और उनकी आवाज़ भी बैठ गई थी।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा बनाने वाले श्रीनारायण सिंह की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में शाहिद एक ऐसे युवक की भूमिका निभा रहे हैं जो बिजली के बिल की समस्या से जूझ रहा है। बत्ती गुल मीटर चालू में शाहिद अपनी असली उम्र से 16 साल छोटे नज़र आयेंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर अपनी ‘हैदर को-स्टार’ श्रद्धा कपूर और ‘काबिल’ वाली यामी गौतम के साथ काम कर रहे हैं। यामी गौतम फिल्म में वकील की भूमिका में हैं।

शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू, ग्राहकों के बिजली बिल के मुद्दे से जुड़ी कहानी है।ये एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जो अपने बिजली के भारी बिल को ठीक करवाने के लिए बिजली कंपनी के चक्कर लगाता है। बताते हैं कि इस फिल्म की कहानी शाहिद की बीवी मीरा राजपूत को बेहद पसंद आई थी और उन्होंने शाहिद को इस फिल्म में काम करने को कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!