Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भारतीयों का विश्वास पिछले दो वर्षों में बढ़कर तीन चौथाई से अधिक हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भारतीयों का विश्वास स्तर पिछले दो वर्षों में बढ़कर तीन चौथाई से अधिक या 76.3 फीसद हो गया है। आइएएनएस-सीवोटर ट्रैकर के अनुसार, देशभर में मोदी की रेटिंग 2018 की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ी है, जब 58.6 फीसद लोगों ने उनके नेतृत्व में बहुत विश्वास व्यक्त किया था। यह शानदार रेटिंग ऐसे समय में आई है, जब भारत कोरोना वायरस से जूझ रहा है और पीएम मोदी के प्रबंधन की देश के भीतर और विश्व स्तर पर भी प्रशंसा हो रही है।

आइएएनएस-सीवोटर ट्रैकर के अनुसार, ज्‍यादातर लोगों का मोदी पर विश्वास

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन लागू करने के मोदी सरकार के फैसले की सराहना की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि वह कोविड-19 को रोकने के लिए भारत के समय पर उठाए गए कदमों और कठिन कार्यो की सराहना करता है।

इसने कहा था कि संख्या के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी हो सकती है, लेकिन राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के अलावा आइसोलेशन और कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्को का पता लगाने से वायरस का प्रसार रोकने में जरूर सफलता मिली। 2018 में 16.3 फीसद लोग ऐसे थे, जिनका मोदी पर कोई भरोसा नहीं था। अब ऐसे लोगों की संख्या घटकर महज 6.5 फीसद रह गई है।

93.5 फीसद लोगों ने माना, कोरोना संकट से बेहतर तरीके से निपट रही मोदी सरकार

कुछ दिनों पहले हुए एक सर्वे में पाया गया कि कोविड-19 की महामारी से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की कोशिशों में लोगों का यकीन बरकरार है। यही नहीं, लोगों के अनुमोदन रेटिंग में बढ़ोतरी जारी है। गवर्नमेंट इंडेक्स के लिहाज से देखें तो मौजूदा वक्‍त में 93.5 फीसद लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्‍व वाली सरकार कोरोना के प्रकोप को थामने के लिए प्रभावी ढंग से काम कर रही है और इस महामारी को वह बेहतर तरीके से निपट लेगी।

अपीलों पर मिला जनता का साथ 

समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना खिलाफ लड़ाई में पिछले एक महीने में तैयारी का सूचकांक (Index of Preparedness) तेजी से बढ़ा है। हालांकि, आत्मसंतुष्टि का सूचकांक (Index of Complacency) नीचे चला गया है। हालांकि महामारी से निपटने के सरकारों की कोशिशों में लोगों का यकीन बरकरार है। मालूम हो कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बीते दिनों पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए दो बार जनता से अपील की थी। उनकी अपील पर लोगों ने 22 मार्च को ताली, थाली और घंटे बजाए थे, जबकि दूसरी बार पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए मोमबत्तियां, टॉर्च, फ्लैश लाइटें जलाए थे।

93.5 फीसद ने सरकार की कोशिशों से संतुष्‍ट 

गवर्नमेंट इंडेक्स के लिहाज से देखें तो 93.5 फीसदी लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार कोविड-19 महामारी के प्रकोप को बेहतर तरीके से निपट लेगी। सरकार महामारी की रोकथाम के लिए अच्‍छा काम कर रही है। सर्वे में पाया गया कि लॉकडाउन के पहले दिन सरकार के कदमों पर यकीन रखने वालों की संख्‍या 76.8 फीसद थी लेकिन जैसे जैसे वक्‍त बीतता गया 21 अप्रैल तक यह आंकड़ा बढ़कर 93.5 फीसद पहुंच गया है। यानी कहा जा सकता है कि 93.5 फीसद लोगों का मानना है कि केंद्र सरकार महामारी से बेहतर तरीके से निपट रही है और इसे बखूबी निपट लेगी।

भविष्‍य की योजना बनाने वालों में इजाफा 

16 मार्च से 20 अप्रैल के बीच किए गए इस सर्वे में एक और खास बात पता चली है। पाया गया है कि भविष्‍य की योजना बनाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। तैयारी का सूचकांक (Index of Preparedness) में पाया गया है कि लोग राशन और दवाइयों की खरीद के लिए अलग से धन रख रहे हैं। सर्वे में 20 अप्रैल तक 42.9 फीसद उत्तरदाताओं ने बताया है कि उन्‍होंने तीन हफ्ते से अधिक समय तक के राशन और दवाओं का स्टॉक किया है। वहीं 56.9 फीसद लोगों ने बताया कि उन्‍होंने दो हफ्ते से कम का स्‍टॉक किया है। सर्वे में एक हफ्ते से भी कम समय के लिए तैयारी करने वालों की संख्या केवल 12.1 फीसद है। इस सर्वे का सैम्‍पल साइज (sample size) 4,718 लोगों का था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!